शिव भक्तों की टोली बाबा सिहेश्वर धाम के लिए रवाना

Updated at :16 Feb 2015 10:03 PM
विज्ञापन
शिव भक्तों की टोली बाबा सिहेश्वर धाम के लिए रवाना

फोटो है 20 मेंकैप्सन- सिहेश्वर जाती शिव भक्तों की टोली प्रतिनिधि, चौथमशिव भक्तों ने महाशिवरात्रि के अवसर पर महेश्वर बाबा पर जलाभिषेक के लिए अगुवानी घाट स्थित उत्तरायणी गंगा से जल भर कर कांवर यात्रा कर रहे हैं. कंवरियों की टोली लगातार करुआ मोड़ होते हुए गुजरते देखे गये. शिव भक्त कांवरियों के बोल बम […]

विज्ञापन

फोटो है 20 मेंकैप्सन- सिहेश्वर जाती शिव भक्तों की टोली प्रतिनिधि, चौथमशिव भक्तों ने महाशिवरात्रि के अवसर पर महेश्वर बाबा पर जलाभिषेक के लिए अगुवानी घाट स्थित उत्तरायणी गंगा से जल भर कर कांवर यात्रा कर रहे हैं. कंवरियों की टोली लगातार करुआ मोड़ होते हुए गुजरते देखे गये. शिव भक्त कांवरियों के बोल बम के भक्ति भाव पूर्ण नारे से ईद-गिर्द गांवों में भक्ति भाव जगा रहे हैं. कांवरियों का मानना है कि महाशिवरात्रि से शिव लिंग पर जलाभिषेक का आध्यात्मिक महत्व है. मधेपुरा जिले के सुखासन गांव के कांवरियों की टोली ने बताया कि विगत 11 वर्षों से इनकी टोली महाशिवरात्रि को बाबा सिधेश्वर पर गंगा जल चढ़ा रहे हैं. उन्होंने बताया कि कांवरियों की टोली का धार्मिक परंपरा बन गयी है. कांवरियों के बोल बम यात्रा में शिव लिंग स्थापित रथ के साथ शिव धुन गाते गुजर रहे थे. कांवर रथ यात्रा को श्रद्धा पूर्वक राहगीर सहित आस पास के गांवों के लोग नमन कर रहे थे. यात्रा के दौरान कांवरिया शिव धुन के भजन में मग्न यात्रा में मशगूल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन