गिरफ्तारी के विरोध में आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Updated at :16 Feb 2015 10:03 PM
विज्ञापन
गिरफ्तारी के विरोध में आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

फोटो है 14 व 15 मेंकैप्सन- सड़क पर आगजनी करते लोग व वाहनों की लंबी कतारप्रतिनिधि, अलौलीगिरफ्तार कर 36 घंटे तक हाजत में बंद रखने के विरोध में अंबा गांव के दर्जनों लोगों ने सोमवार को अलौली -खगडि़या मुख्य पथ को अंबा मोर के समीप पांच घंटे तक जाम रखा. मौके पर पहुंचे बीडीओ राकेश […]

विज्ञापन

फोटो है 14 व 15 मेंकैप्सन- सड़क पर आगजनी करते लोग व वाहनों की लंबी कतारप्रतिनिधि, अलौलीगिरफ्तार कर 36 घंटे तक हाजत में बंद रखने के विरोध में अंबा गांव के दर्जनों लोगों ने सोमवार को अलौली -खगडि़या मुख्य पथ को अंबा मोर के समीप पांच घंटे तक जाम रखा. मौके पर पहुंचे बीडीओ राकेश कुमार एवं इचरूआ पंचायत के मुखिया नवीन कुमार, पूर्व प्रमुख संजीव कुमार आदि के पहल पर जाम समाप्त हुआ. आक्रोशित ग्रामीण अलौली थानाध्यक्ष सिंटू कुमार झा एवं मिडिल स्कूल अंबा के एचएम उदय चंद्र प्रसाद सिंह के विरुद्ध नारे लगाते रहे. ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीण अर्जुन वर्मा के साथ दर्जनों लोगों ने बीते 28 जनवरी को स्कूल पर पहुंच कर पोशाक राशि वितरण की जानकारी मांगी. जानकारी मांगने पर एचएम तिलमिला उठे. बीते दो फरवरी को शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों, मुखिया एवं ग्रामीणों के साथ समझौता कराया गया था. लेकिन एचएम उदय चंद्र ने थानाध्यक्ष आवेदन देकर अर्जुन वर्मा समेत प्रमोद कुमार साह, नीतीश कुमार वर्मा, चंदन साह, पुनीत कुमार, सुबेश कुमार के द्वारा सरकारी काम में बाधा पहुंचाने एवं मारपीट का मामला दर्ज कराया. शनिवार की रात ही अर्जुन वर्मा को गांव से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जिसके विरोध में ग्रामीणों में आक्रोश पनपने लगा. सोमवार की सुबह 6 बजे से ही ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जो 5 घंटे तक लगा रहा. तत्पश्चात बीडीओ राकेश कुमार स्कूल की स्थिति देखने गया तो स्कूल बंद पाया गया. एक भी कर्मी उपस्थित नहीं थे. बीडीओ द्वारा कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिये जाने के बाद जाम हटाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन