विद्युत कार्यालय के संविदाकर्मियों की बैठक

मानसी. प्रखंड के विद्युत आपूर्ति कार्यालय में बिहार स्टेट विद्युत इम्पलाइज एसोसिएशन की प्रमंडल स्तरीय आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता संजय कुमार सुमन ने की. बैठक में बिहार स्टेट पावर (होबिंडग) कंपनी एवं इनकी चारों अनुषंगी कंपनियों के कार्यरत संविदा कर्मियों तथा मानव बल की समस्याओं के निराकरण एवं सात सूत्री मांगों पर विचार-विमर्श […]
मानसी. प्रखंड के विद्युत आपूर्ति कार्यालय में बिहार स्टेट विद्युत इम्पलाइज एसोसिएशन की प्रमंडल स्तरीय आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता संजय कुमार सुमन ने की. बैठक में बिहार स्टेट पावर (होबिंडग) कंपनी एवं इनकी चारों अनुषंगी कंपनियों के कार्यरत संविदा कर्मियों तथा मानव बल की समस्याओं के निराकरण एवं सात सूत्री मांगों पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए अंचल सचिव राम नारायण मंडल ने कहा कि आगामी 18 फरवरी से हड़ताल किया जायेगा. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विद्युत कर्मी संयुक्त संघर्ष मोरचा के बैनर तले आंदोलन किया जा रहा है. उन्होंने सभी संविदा कर्मियों को इस आंदोलन में सहयोग करने की अपील की. मौके पर अमर कुमार, जूनियर इंजीनियर संजय कुमार रमण सहित दर्जनों संविदा कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










