बुनियादी समस्याओं का होगा निदान : कृष्णा

Updated at :13 Feb 2015 11:03 PM
विज्ञापन
बुनियादी समस्याओं का होगा निदान : कृष्णा

फोटो है 5 में कैप्सन : सड़क का शिलान्यास करतीं जिप अध्यक्ष.प्रतिनिधि, खगडि़या जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्र के समस्याओं का निदान किया जायेगा. उक्त बातें शुक्रवार को जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने लाभगांव के इसमादपुर में एक पीसीसी सड़क के शिलान्यास करने के दौरान कही. उन्होंने दक्षिणी भदास में भी पीसीसी सड़क का […]

विज्ञापन

फोटो है 5 में कैप्सन : सड़क का शिलान्यास करतीं जिप अध्यक्ष.प्रतिनिधि, खगडि़या जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्र के समस्याओं का निदान किया जायेगा. उक्त बातें शुक्रवार को जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने लाभगांव के इसमादपुर में एक पीसीसी सड़क के शिलान्यास करने के दौरान कही. उन्होंने दक्षिणी भदास में भी पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि लाभगांव में 10 लाख 27 हजार नौ सौ रुपये तथा दक्षिण भदास में सात लाख 47 हजार रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण किया जायेगा. उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, कृषि के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा कार्य करने की बात कही. उन्होंने कहा कि किसान इन दिनों यूरिया के लिए दर दर भटक रहे हैं. लेकिन स्थानीय सांसद के द्वारा यूरिया की किल्लत को केंद्र के कृषि मंत्री के समक्ष यह बात नहीं उठायी जा रही है. शिलान्यास के दौरान मो सदरूल हसन, शकील अहमद, मो कयामउद्दीन, अमजद आलम, उजैर जाफरी, कमरूल इसहाक, मीर अख्तर, हसनाथ जाफरी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन