डीएम बने गुरुजी, पढ़ाया छात्रों को

Updated at :13 Feb 2015 11:03 PM
विज्ञापन
डीएम बने गुरुजी, पढ़ाया छात्रों को

खगडि़या. डीएम राजीव रोशन शुक्रवार को उच्च विद्यालय मेहसौढ़ी पहुंचे. जहां वे गुरुजी बन कर बच्चों की क्लास ली. जानकारी के अनुसार स्कूल में करीब डेढ़ घंटे तक डीएम मौजूद रहे. जहां इन्होंने छात्र छात्राओं को पढ़ाया. इस दौरान डीएम ने छात्रों की इच्छा जानी तथा अपना अनुभव उनके साथ शेयर किया. मैट्रिक की परीक्षा […]

विज्ञापन

खगडि़या. डीएम राजीव रोशन शुक्रवार को उच्च विद्यालय मेहसौढ़ी पहुंचे. जहां वे गुरुजी बन कर बच्चों की क्लास ली. जानकारी के अनुसार स्कूल में करीब डेढ़ घंटे तक डीएम मौजूद रहे. जहां इन्होंने छात्र छात्राओं को पढ़ाया. इस दौरान डीएम ने छात्रों की इच्छा जानी तथा अपना अनुभव उनके साथ शेयर किया. मैट्रिक की परीक्षा में इस वर्ष शामिल होने वाले छात्र छात्राओं को परीक्षा की तैयारी करने की सलाह दी. मौके पर उन्होंने कहा कि छठी कक्षा से लेकर इंटरमीडिएट तक का समय काफी महत्वपूर्ण होता है. उन्होंने कहा कि अगर नींव मजबूत हो तो निश्चित ही वे (छात्र) भविष्य में सफल होंगे. दसवीं कक्षा के छात्र छात्राओं को डीएम ने गणित, रिजनिंग तथा कंप्यूटर से संबंधित जानकारी दी. तथा छात्रों के द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब भी दिये. डीएम ने अपने छात्र जीवन का अनुभव तथा तैयारियों की भी जानकारी छात्रों को दी. उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में रोजगार के अधिक अवसर रहे, उसी क्षेत्र में तैयारी करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में उनकी रुचि हो. उसी विषय की तैयारी करें. इसमें सफलता की अधिक गारंटी रहती है. मौके पर वरीय उपसमाहर्ता संजीव चौधरी सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन