उदासीनता: नहीं हो पाया सड़क का निर्माण

खगडि़या. विभागीय उदासीनता के कारण ही अलौली प्रखंड के शुंभा से सोनिहार तक सड़क निर्माण नहीं हो पाया. सड़क का निर्माण नहीं हो पाने से इस क्षेत्र के दर्जनों गांव के लाखों की आबादी पक्की सड़क की सुविधा से वंचित है. जानकारी के अनुसार बछौता से विशनुपुर एवं शुंभा से सोनिहार तक पथ निर्माण हेतु […]
खगडि़या. विभागीय उदासीनता के कारण ही अलौली प्रखंड के शुंभा से सोनिहार तक सड़क निर्माण नहीं हो पाया. सड़क का निर्माण नहीं हो पाने से इस क्षेत्र के दर्जनों गांव के लाखों की आबादी पक्की सड़क की सुविधा से वंचित है. जानकारी के अनुसार बछौता से विशनुपुर एवं शुंभा से सोनिहार तक पथ निर्माण हेतु तत्कालीन डीएम ने वर्ष 2009 में ही ग्रामीण विकास विभाग पटना से एनओसी मांगा था, लेकिन विभाग ने अब तक एनओसी उपलब्ध कराया है. जन संघर्ष अभियान समिति के संयोजक सुभाष चंद्र जोशी ने डीएम को आवेदन देकर एक बार फिर ग्रामीण विकास विभाग पटना से पत्राचार करने का अनुरोध किया. डीएम को दिये आवेदन में उन्होंने कहा है कि विशनुपुर से शंुभा के बीच पथ निर्माण विभाग के द्वारा सड़क का निर्माण कराया गया है. जबकि शुंभा से सोनिहार के बीच सड़क का निर्माण होना बांकी है. श्री जोशी ने डीएम से एक बार एनओसी के लिए राज्य स्तर पर स्मारित करने का अनुरोध किया है. ताकि भौगोलिक रूप से पिछड़े इस क्षेत्र में सड़क का निर्माण हो सके. श्री जोशी ने बताया कि डीएम ने उनके मांग को जायज ठहराते हुए ग्रामीण कार्य विभाग को रिपोर्ट देने को कहा है. ताकि पुन: विभाग को लिखा जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










