खाद वितरण का किया निरीक्षण

Updated at :13 Feb 2015 10:03 PM
विज्ञापन
खाद वितरण का किया निरीक्षण

अलौली. एसडीएम सुनील कुमार यादव ने शुक्रवार को प्रखंड परिसर स्थित ई किसान भवन में यूरिया खाद का वितरण का निरीक्षण किया. एसडीएम ने बताया कि यूरिया खाद वितरण के लिए किसानों द्वारा किये जा रहे हंगामा को लेकर स्थिति देखने आये. शांतिपूर्ण खाद वितरण का जायजा लिया गया. इस दौरान मतदाता फोटो पहचान पत्र […]

विज्ञापन

अलौली. एसडीएम सुनील कुमार यादव ने शुक्रवार को प्रखंड परिसर स्थित ई किसान भवन में यूरिया खाद का वितरण का निरीक्षण किया. एसडीएम ने बताया कि यूरिया खाद वितरण के लिए किसानों द्वारा किये जा रहे हंगामा को लेकर स्थिति देखने आये. शांतिपूर्ण खाद वितरण का जायजा लिया गया. इस दौरान मतदाता फोटो पहचान पत्र मूल प्रति लेकर किसान अंदर प्रवेश करते दिखे. बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि आज रामपुर अलौली, हथवन, रौन व इचरूआ पंचायत के किसानों का वितरण किया जा रहा है. कल आठ पंचायतों का वितरण किया जाना है. उक्त अवसर बीएओ व संबंधित पंचायत के मुखिया मौजूद थे. एसडीएम सुनील कुमार यादव ने मौके पा कर अलौली पीएचसी के आउट डोर, इंडोर का भी निरीक्षण किया. उपस्थिति पंजी एवं मरीजों की स्थिति के संबंध में डाक्टरों से पूछ ताछ की गयी. उक्त समय डॉ राहुल कुमार, डॉ जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन