चौथम में भी यूरिया की किल्लत

Updated at :13 Feb 2015 10:03 PM
विज्ञापन
चौथम में भी यूरिया की किल्लत

चौथम. किसानों के मांग के आगे यूरिया का आवंटन बौना पड़ा. जिला प्रशासन ने यूरिया की किल्लत को दूर करने के लिहाज से इफ्कों यूरिया का आवंटन प्रखंड को महज 2000 बोरा दिया. प्रखंड के तेरह पंचायत के बहुसंख्यक किसान यूरिया खाद से अभी वंचित हैं. ज्ञात हो कि गुरुवार को आक्रोशित किसानों ने प्रखंड […]

विज्ञापन

चौथम. किसानों के मांग के आगे यूरिया का आवंटन बौना पड़ा. जिला प्रशासन ने यूरिया की किल्लत को दूर करने के लिहाज से इफ्कों यूरिया का आवंटन प्रखंड को महज 2000 बोरा दिया. प्रखंड के तेरह पंचायत के बहुसंख्यक किसान यूरिया खाद से अभी वंचित हैं. ज्ञात हो कि गुरुवार को आक्रोशित किसानों ने प्रखंड परिसर स्थित ई-किसान भवन के शीशे तोड़ कर विरोध जताया. आक्रोशित किसानों के उग्र तेवर के कारण प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय चौधरी किसान भवन में घंटों बंधक बना लिया था. इन घटनाओं को दिखते हुए पुलिस ने शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रखंड के पूर्वी बौरणय, मध्य बौरणय, पश्चिमी बौरणय सहित घुतौली पंचायतों के किसानों के बीच यूरिया का वितरण किया गया. बीएओ ने भी स्वीकार की किसानों के मांग अनुरूप आवंटन नहीं किया गया है. इसके कारण स्थानीय विभागीय अधिकारियों व कर्मियों को किसानों का कोप भाजन बनना पड़ रहा है. किसान राम किशोर सिंह, बेचन सिंह, दिवाकर सिंह, बुद्धन सिंह, जगदीप महतो, जय कुमार राय ने, बताया कि खेती के ठीक मौके पर यूरिया की किल्लत के प्रति जिला प्रशासन व सरकारी की रवैया किसान विरोधी है. यूरिया की कालाबाजारी से उत्पन्न किल्लत का पूरा श्रेय जिला प्रशासन के संवेदन हीनता पर जाता है. यूरिया की मांग को लेकर किसान भवन के आगे हजारों महिंला पुरुष किसान की भीड़ दिन भर लगी रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन