हादसे में एसएसबी जवान की मौत

Updated at :13 Feb 2015 9:31 AM
विज्ञापन
हादसे में एसएसबी जवान की मौत

गोगरी: थाना क्षेत्र में बुधवार की रात को हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि चार लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार पहली घटना महेशखूंट आगुवानी पथ के फुदकीचक गांव के समीप घटी. बुधवार की देर रात परबत्ता अररिया से गोरैया बथान गांव बारात में भाग लेने के लिए […]

विज्ञापन

गोगरी: थाना क्षेत्र में बुधवार की रात को हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि चार लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार पहली घटना महेशखूंट आगुवानी पथ के फुदकीचक गांव के समीप घटी.

बुधवार की देर रात परबत्ता अररिया से गोरैया बथान गांव बारात में भाग लेने के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहे दो युवक ने एक पोल में ठोकर मार दी. इसमें बाइक सवार एसएसबी के जवान बमबम कुमार की मौत हो गयी.

इस हादसे में उसका चचेरे भाई जर्नादन यादव गंभीर रूप से घायल है. दूसरी ओर महेशखूंट आगुवानी पथ पर हीं मुश्किपुर कोठी के पास बारात में हीं जा रही मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस पर सवार अररिया के बीएसफ जवान घनश्याम कुमार एवं किशोरी यादव व एक अन्य युवक भी घायल हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद गोगरी पुलिस मौके पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया तथा शव को अपने कब्जे में लेकर थाना लाया. हलांकि स्थानीय लोगों ने घायलों को एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां घायलों का इलाज कराया गया. थानाध्यक्ष दुर्गेश राम ने बताया दोनों घटना लापरवाही के कारण घटी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन