टूटा सब्र, लूटा यूरिया

Updated at :13 Feb 2015 8:47 AM
विज्ञापन
टूटा सब्र, लूटा यूरिया

खाद के लिए नहीं रुक रहा किसानों का हंगामा गोगरी(खगड़िया) : यूरिया की किल्लत से परेशान किसान ने महेशखूंट अगुवानी पथ को जाम कर दिया. यूरिया से भरी एक टाटा 407 ट्रक पहुंचते ही किसान आक्रोशित हो गये. आक्रोशित किसानों को पहुंचे अधिकारियो ंने समझा-बुझा कर वितरण आरंभ किया, लेकिन किसानों का आक्रोश उस समय […]

विज्ञापन
खाद के लिए नहीं रुक रहा किसानों का हंगामा
गोगरी(खगड़िया) : यूरिया की किल्लत से परेशान किसान ने महेशखूंट अगुवानी पथ को जाम कर दिया. यूरिया से भरी एक टाटा 407 ट्रक पहुंचते ही किसान आक्रोशित हो गये. आक्रोशित किसानों को पहुंचे अधिकारियो ंने समझा-बुझा कर वितरण आरंभ किया, लेकिन किसानों का आक्रोश उस समय फूट पड़ा जब गुरूवार को प्रखंड कार्यालय प्रांगण स्थित किसान भवन में यूरिया वितरण को लेकर किसान उमड़ पड़े.
यूरिया लेने के लिए किसानों की लंबी लाइन लगा दी गयी. किसानों की लंबी लाइन लगी थी. इसी दौरान प्रति किसान एक एक बोरी यूरिया वितरण किया जा रहा था. उसी समय पिछली कतार में खड़े किसान आक्रोशित हो गये. किसानों को एसएसफसी गोदाम से यूरिया मिलने की बात कही गयी. जिस पर आक्रोशित किसानों ने देखते ही देखते ट्रक पर से किसानों ने यूरिया नीचे गिराना शुरू कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन