प्रचार प्रसार के लिए लगा बोर्ड

प्रभात इंपैक्ट प्रतिनिधि, खगडि़याप्रभात खबर में छपी खबर का असर दिखने लगा है. शहर में कई महत्वपूर्ण जगहों पर आरटीआइ के प्रचार प्रसार के लिए जिला संपर्क विभाग के द्वारा बड़े बड़े बैनर लगाये गये है. इन बोर्ड पर आरटीआइ के तहत सूचना मांगने के तरीकों सहित अन्य जानकारी अंकित है. अनुमंडल प्रखंड, निबंधन कार्यालय […]
प्रभात इंपैक्ट प्रतिनिधि, खगडि़याप्रभात खबर में छपी खबर का असर दिखने लगा है. शहर में कई महत्वपूर्ण जगहों पर आरटीआइ के प्रचार प्रसार के लिए जिला संपर्क विभाग के द्वारा बड़े बड़े बैनर लगाये गये है. इन बोर्ड पर आरटीआइ के तहत सूचना मांगने के तरीकों सहित अन्य जानकारी अंकित है. अनुमंडल प्रखंड, निबंधन कार्यालय के अलावा कई सार्वजनिक जगहों पर विभाग के द्वारा बोर्ड लगाया गया है. डीपीआरओ कमल सिंह के मुताबिक आरटीआइ के प्रचार प्रसार के लिए इस वित्तीय वर्ष में दो लाख से अधिक रुपये प्राप्त हुए है. इसी राशि से आरटीआइ के प्रचार प्रसार महत्वपूर्ण एवं सार्वजनिक जगहों पर बोर्ड लगाये गये है. उल्लेखनीय है कि बीते दिनों प्रभात खबर से आरटीआइ का प्रचार प्रसार नहीं होने की खबर प्रमुखता के प्रकाशित किया था. अखबार ने राज्य स्तर से प्राप्त सूचना के आधार पर यह सवाल उठाया था कि आखिर प्रचार प्रसार के लिए बीते कुछ वर्षों से प्राप्त लाखों रुपये को कहा खर्च किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










