सम्मेलन में भाग लेने को ले जदयू की बैठक

Updated at :09 Feb 2015 9:02 PM
विज्ञापन
सम्मेलन में भाग लेने को ले जदयू की बैठक

गोगरी. क्षेत्र के जमालपुर मारवाड़ी धर्मशाला के प्रांगण में जदयू नेता व कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष धर्मदेव पटेल ने की. इसमें 15 फरवरी को पटना गांधी मैदान में आयोजित होने वाली कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर चर्चा की गयी. इसमें बूथ स्तर पर सम्मेलन के लिए सभी कार्यकर्ताओं […]

विज्ञापन

गोगरी. क्षेत्र के जमालपुर मारवाड़ी धर्मशाला के प्रांगण में जदयू नेता व कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष धर्मदेव पटेल ने की. इसमें 15 फरवरी को पटना गांधी मैदान में आयोजित होने वाली कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर चर्चा की गयी. इसमें बूथ स्तर पर सम्मेलन के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पटना के गांधी मैदान में होने वाले पार्टी सम्मेलन की जानकारी दी गयी. सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने का आह्वान किया. मौके पर वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राजेश खेतान ने अपने विचार व्यक्त किये. मौके पर धनिकलाल दास, शुभांकर मिश्र, ब्रजेश मिश्रा, ललन यादव, चंदन कश्यप, शंकर पंडित, सुनील चैरसिया, अनिल यादव, विनोद पोद्दार महिकांत मंडल, जितेंद्र कुमार जीतो, राजेश केशरी, राजेश झा, विपिन सिंह, राजीव कुमार, सुरेंद्र सिंह, बाबी गांधी, अजमत आलम, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन