घर में घुसकर किया ढाई लाख रुपये चोरी, प्राथमिकी

Author Vinod rao
Updated:
विज्ञापन

किराये के मकान से ढाई लाख रुपये की चोरी, पीड़िता ने दर्ज करायी प्राथमिकीजमीन खरीदने के लिए रखी थी नकदी

विज्ञापन

गोगरी

महेशखूंट थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित लोहिया चौक के एक मकान से ढाई लाख रुपये नकद चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़ित महिला मीना देवी ने महेशखूंट थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

पति छोड़ चुका है साथ, मेहनत कर कर रही बच्चों का पालन-पोषण

आवेदन में मीना देवी ने बताया कि वह मूल रूप से भरतखंड बेला भगवती नगर की निवासी हैं. कुछ दिन पहले उनके पति उन्हें और उनके चार बच्चों को छोड़कर चले गये. इसके बाद वह महेशखूंट में किराये के मकान में रहकर जीवन यापन कर रही हैं. उन्होंने बताया कि वह साग-सब्जी बेचने के साथ-साथ ट्रेनों में गुटखा आदि बेचकर अपने बच्चों का भरण-पोषण करती हैं.

किरायेदार के पुत्र और बहू पर लगाया चोरी का आरोप

पीड़िता के अनुसार, उन्होंने जमीन खरीदने के उद्देश्य से ढाई लाख रुपये नकद अपने घर में रखे थे. आरोप है कि मकान के किरायेदार गरीब सिंह के पुत्र अनित सिंह और उसकी पत्नी किरण देवी ने घर में रखी नकदी की चोरी कर ली. जब उन्होंने रुपये वापस करने की मांग की तो आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी और रुपये लौटाने से इनकार कर दिया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

महेशखूंट थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि मामले की सच्चाई सामने आने के बाद दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
विनोद राव

लेखक के बारे में

By विनोद राव

विनोद राव प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन