15 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर फरार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Aug 2024 12:21 AM
15 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर फरार
बेलदौर. थाना क्षेत्र के स्थानीय बेलदौर बाजार के काली स्थान चौक समीप से पुलिस ने गुप्त सूचना पर पुलिस ने खदेड़कर बाईक से शराब लेकर भाग रहे आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस को चकमा देकर शराब कारोबारी बाईक छोड़कर भागने में सफल रहा. आरोपित के बाईक के तलाशी के दौरान पुलिस ने करीब 15 लीटर देशी शराब बरामद किया. उक्त कारवाई बेलदौर पुलिस द्वारा बुधवार की सुबह करीब 8 बजे किये जाने की बात बताई जा रही है. इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि टोल फ्री नंबर 112 पुलिस को गश्ती करने के दौरान सूचना मिली कि एक शराब कारोबारी मोटरसाइकिल पर शराब लेकर गांधी इंटर विद्यालय की ओर से आ रहे. सूचना पर टोल फ्री नंबर पुलिस उसका पीछा किया. लेकिन इसकी भनक मिलते ही शराब कारोबारी भागने में सफल रहा. लेकिन पुलिस ने नगर पंचायत बेलदौर के काली मंदिर के समीप 15 लीटर शराब उसके बाईक की तलाशी कर बरामद किया. इस संबंध में थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 15 लीटर देसी शराब टोल फ्री नंबर 112 के पदाधिकारी ने बरामद करने में सफलता पाई है. लेकिन शराब कारोबारी शराब छोड़कर फरार हो गए. वही शराब कारोबारी को चिह्नित कर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










