मां कात्यायनी मंदिर परिसर के आधे दर्जन दुकानों का ताला तोड़कर चोरी

Updated at : 21 Feb 2020 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
मां कात्यायनी मंदिर परिसर के आधे दर्जन दुकानों का ताला तोड़कर चोरी

चौथम : मानसी थाना क्षेत्र के शक्तिपीठ स्थल मां कात्यायनी मंदिर परिसर व धमारा घाट स्टेशन के समीप आधा दर्जन से अधिक दुकानों से चोर हजारों के सामान चुरा ले गये. चोरी के बाद हवाई फायरिंग किये जाने की जानकारी लोगों ने दी है. इधर सूचना पर मानसी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. […]

विज्ञापन

चौथम : मानसी थाना क्षेत्र के शक्तिपीठ स्थल मां कात्यायनी मंदिर परिसर व धमारा घाट स्टेशन के समीप आधा दर्जन से अधिक दुकानों से चोर हजारों के सामान चुरा ले गये. चोरी के बाद हवाई फायरिंग किये जाने की जानकारी लोगों ने दी है. इधर सूचना पर मानसी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. बताया जाता है कि बुधवार की रात चोरों ने पहले मंदिर परिसर स्थित सात दुकानों का गुमटी का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरी की वारदात के बाद बदमाशों ने पहले एक फायर किया. चोरी की घटना के बाद सामान को बिखेर दिया.

इधर गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो सामान बिखरा देखकर पुलिस घटना की जानकारी दी. मंदिर परिसर स्थित दुकानदार सुनील सिंह के मिठाई दुकान से दो हजार रुपये चोरी की जानकारी पुलिस को दी.
ललन सिंह के पान की गुमटी का ताला तोड़कर एक हजार रुपये की चोरी की गयी है. दुकानदार रामोतार सिंह के पान दुकान से एक हजार, प्रभु सिंह के पान दुकान से तीन हजार रुपये, जगलु सिंह के पान दुकान से चार हजार, कमलेश्वरी यादव के खैनी दुकान से एक हजार रुपये एवं शंकर साह के नास्ता दुकान का ताला तोड़कर दो हजार नकदी की चोरी हुई.
मां कत्यायानी मंदिर के कुछ ही दूरी पर स्थित धमारा घाट स्टेशन के समीप दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. बताया जाता है कि रूपेश भगत के पेड़ा दुकान से चार हजार रुपये के अलावा धारो साह के चाय दुकान से एक हजार रुपये चोरी किया गया है. धमारा गांव निवासी ललन यादव के मोबाइल दुकान का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया गया. थानाध्यक्ष गुंजन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन