एसडीओ ने दिया काम पूरा करने का निर्देश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कटिहार : जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र परिसर में बीएलओ की बैठक किया गया. बैठक में एसडीओ नीरज कुमार, बीडीओ अनुज्ञा कुमारी सहित सभी बीएलओ में भाग लिया. बीडीओ अनुज्ञा कुमारी ने कहा कि मतदाता सत्यापन कार्य 15 नवंबर से बढ़ाकर 18 नवंबर तक कर दिया गया है. इन्होंने सभी बीएलओ को अविलंब निर्धारित अवधि […]
विज्ञापन
कटिहार : जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र परिसर में बीएलओ की बैठक किया गया. बैठक में एसडीओ नीरज कुमार, बीडीओ अनुज्ञा कुमारी सहित सभी बीएलओ में भाग लिया. बीडीओ अनुज्ञा कुमारी ने कहा कि मतदाता सत्यापन कार्य 15 नवंबर से बढ़ाकर 18 नवंबर तक कर दिया गया है. इन्होंने सभी बीएलओ को अविलंब निर्धारित अवधि तक सभी मतदाता का सत्यापन कार्य का निष्पादन करने का निर्देश दिया है. मतदाता सूची में एक भी मतदाता नहीं छुटना चाहिए.
उन्होंने कहा कि इस कार्य में जो भी बीएलओ लापरवाही बरते उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किया जायेगा. बैठक एसडीओ नीरज कुमार ने मतदाता सत्यापन कार्य से संबंधित विस्तारपूर्वक बीएलओ को जानकारी दिया. साथ ही इस कार्य तो और भी तीव्रता के साथ निष्पादन करने का सख्त निर्देश दिया है. एसडीओ ने कहा कि निर्धारित समय पर कार्य का निष्पादन नहीं करनेवाले बीएलओ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










