खगड़िया में लगाये जायेंगे दो लाख पौधे, फैलेगी हरियाली

खगड़िया : एक अगस्त से 15 अगस्त तक जिले में पौधरोपण पखवारा मनाया जा रहा है. जगह जगह पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जा रहा है. बीते दिनों राज्य सरकार के पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत व जिला प्रभारी सचिव पंकज कुमार ने क्रमश: कृषि परिसर व बाजार समिति में पौधारोपण कर इस […]
खगड़िया : एक अगस्त से 15 अगस्त तक जिले में पौधरोपण पखवारा मनाया जा रहा है. जगह जगह पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जा रहा है. बीते दिनों राज्य सरकार के पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत व जिला प्रभारी सचिव पंकज कुमार ने क्रमश: कृषि परिसर व बाजार समिति में पौधारोपण कर इस अभियान की शुरुआत की. डीएम ने बताया कि सड़क किनारे से लेकर बांध के दोनों ओर पौधरोपण को बढ़ावा देने का लक्ष्य है.
जल संसाधन विभाग को बांध किनारे पीपल, नीम, महोगिनी, सागवान, शीशम आदि पौधे लगाने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि बांध किनारे करीब डेढ़ लाख पौधे लगाये जायेंगे. इसी तरह सड़क किनारे व निजी जमीन पर भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की योजना है. इसके अलावा मनरेगा योजना के तहत जिले भर में व्यापक पैमाने पर पौधरोपण का कार्य आरंभ होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










