किसानों से धोखाधड़ी करने की शिकायत पर लगायी गयी पाबंदी

खगड़िया/गोगरी : किसानों से धोखाधड़ी करने के आरोप में राज्य में 7 बीज उत्पादक कंपनियों के बीज की बिक्री पर रोक लगा दी गई है.कृषि निदेशक आदेश तितरमारे ने सात बीज उत्पादक कंपनियों को राज्य में बीज की बिक्री बंद करने का आदेश जारी किया है.कंपनियां अलग-अलग नाम से धान, मक्का व बाजरा का बीज […]
खगड़िया/गोगरी : किसानों से धोखाधड़ी करने के आरोप में राज्य में 7 बीज उत्पादक कंपनियों के बीज की बिक्री पर रोक लगा दी गई है.कृषि निदेशक आदेश तितरमारे ने सात बीज उत्पादक कंपनियों को राज्य में बीज की बिक्री बंद करने का आदेश जारी किया है.कंपनियां अलग-अलग नाम से धान, मक्का व बाजरा का बीज किसानों को बेच रही थी.कृषि निदेशक ने सभी बीज कंपनियों से स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन बीज कंपनियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया.
आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई . आदेश में साफ़-साफ़ कहा गया है की अगर कोई बीज विक्रेता प्रतिबंधित कंपनी का बीज बिक्री करते पकड़ा जाता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकता है.इसको लेकर कृषि विभाग के निदेशक आदेश तितरमारे ने सूबे के सभी जिला कृषि पदाधिकारी को पत्र जारी किया है.गौरतलब है कि बिहार स्टेट सीड एंड ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात कंपनियों के धान, मक्का व बाजरा के कई किस्मों की बीज बिक्री पर पूरे राज्य में अगले आदेश तक रोक लगा दिया है.इसमें मक्का के 20, धान के 12 और बाजरा की एक किस्म शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










