नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 13 सौ छात्रों ने लिया भाग
Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :13 Dec 2025 9:22 PM (IST)
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 13 सौ छात्रों ने लिया भाग
विज्ञापन
खगड़िया. जवाहर नवोदय विद्यालय में नामांकन के लिए 13 सौ छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया. जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2026 के लिए आयोजित की गयी प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गयी है. वहीं परीक्षा प्रभारी सुनील कुमार पंजियार ने बताया कि परीक्षा के लिए 1734 छात्र-छात्राओं ने फॉर्म भरा था, जिसमें से 13 सौ छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया. मालूम हो कि जेएनकेटी, यूएमएस सन्हौली तथा यूएमएस चंद्रनगर परीक्षा केंद्र पर परीक्षा हुई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




