सहकारिता बैंक का कार्य रहा ठप

Updated at : 27 Jun 2019 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
सहकारिता बैंक का कार्य रहा ठप

खगड़िया : सहकारिता बैंक में तैनात कर्मियों ने बुधवार को पैक्स अध्यक्षों पर दुर्व्यवहार किये जाने का आरोप लगाते हुए कार्य ठप कर दिया. बुधवार को सहाकारिता बैंक के आधे दर्जन से अधिक कर्मियों ने बैंकिंग कार्य बंद कर दिया. बैंक में तैनात महिला कर्मियों ने बताया कि पैक्स अध्यक्षों द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया […]

विज्ञापन

खगड़िया : सहकारिता बैंक में तैनात कर्मियों ने बुधवार को पैक्स अध्यक्षों पर दुर्व्यवहार किये जाने का आरोप लगाते हुए कार्य ठप कर दिया. बुधवार को सहाकारिता बैंक के आधे दर्जन से अधिक कर्मियों ने बैंकिंग कार्य बंद कर दिया. बैंक में तैनात महिला कर्मियों ने बताया कि पैक्स अध्यक्षों द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया है. कर्मियों ने बताया कि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो गुरुवार को भी बैंकिंग कार्य ठप रहेगा.

इधर पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार, दीपक कुमार, युगेश्वर कुमार, विजय कुमार आदि ने सहकारिता बैंक के प्रबंध निदेशक को आवेदन देकर कहा कि सहकारिता बैंक में पदस्थापित सहायक द्वारा पैक्स अध्यक्ष, केसीसी ग्राहकों एवं अन्य खाता धारकों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है. उन्होंने कहा कि जब ग्राहकों द्वारा यह कहा जाता है कि इससे पहले भी कई बार आधार कार्ड की छायाप्रति शाखा में जमा किया गया है तो कर्मी आक्रोशित होकर ग्राहकों को भला बुरा कहने लगते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन