ePaper

खगड़िया का पारा 41 पर पहुंचा, सूर्य की तपिश से लोगों का घर से निकलना हुआ मुश्किल

Updated at : 30 Apr 2019 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
खगड़िया का पारा 41 पर पहुंचा, सूर्य की तपिश से लोगों का घर से निकलना हुआ मुश्किल

खगड़िया/गोगरी : प्रचंड धूप व गर्मी से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. सूर्य की तपिश से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है. मॉनसून विभाग का आकलन है कि मंगलवार को ऊमस भरी गर्मी पड़ने की संभावना है. वहीं अधिकतम तापमान सोमवार को 41 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है. कृषि […]

विज्ञापन

खगड़िया/गोगरी : प्रचंड धूप व गर्मी से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. सूर्य की तपिश से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है. मॉनसून विभाग का आकलन है कि मंगलवार को ऊमस भरी गर्मी पड़ने की संभावना है. वहीं अधिकतम तापमान सोमवार को 41 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है. कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो-तीन दिन में गर्मी में और इजाफा होगा.

दिन-रात के तापमान में वृद्धि होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित होगी. मौसम विभाग के अनुसार बीते 48 घंटे में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है. जिसके कारण लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया. लोग सुबह व शाम में ही अपना काम निबटाना चाह रहे हैं.
अभी और बढ़ेगा पारा
जहां सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा. मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 एवं तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी जा रही है. हालांकि मंगलवार को हवा की गति भी शून्य होने के कारण ऊमस की संभावना ज्यादा रहेगी. मौसम विभाग का मानना है कि कहीं-कहीं आकाश में बादल व तेज हवा के साथ बारिश होने की भी संभावना बनी है.
नेत्र संबंधी मरीजों की संख्या बढ़ी
बढ़ते तापमान एवं प्रदूषण के कारण इलाज एलर्जी का कंजेक्टिवाइटिस होने के मामले बढ़ गये हैं. रेफरल अस्पताल के नेत्र ओपीडी में 10 से 15 मरीज कंजेक्टिवाइटिस के होते हैं. इससे बचने के लिए जब भी घर से निकले तो आंख पर चश्मा जरूर लगाएं.
बाहर से घर में प्रवेश करें तो ठंडे पानी से आंखों पर छींटे करने की सलाह चिकित्सकों के द्वारा दी जा रही है. गर्मी का दस्तक देने के साथ ही प्यास बुझाने के लिए लोग शीतल पेय का सेवन करना शुरू कर दिये हैं. कहीं ठंडी तो कहीं दही की लस्सी तो कहीं सत्तू, शरबत की बिक्री जोरों से हो रही है.
कहते हैं चिकित्सक
रेफरल अस्पताल गोगरी के चिकित्सक डॉ. विकास कुमार का कहना है कि गर्मी की दौड़ में सर्वाधिक खतरा डायरिया व लू लगने का होता है. ऐसे में घर में हो या बाहर पानी का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करना सेहत के लिए आवश्यक है. खाने में मसालेदार खाने से परहेज करें. खाने में सलाद की मात्रा बढ़ाये. अगर उलटी और दस्त होती है तो गुनगुने पानी में नमक चीनी का घोल मिलाकर थोड़े-थोड़े अंतराल पर पीते रहें.
गर्मी में कैसा हो आहार
मीठे हल्के चिकनाई रहित शीतल और तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए.
खरबूजा तरबूज मौसमी, संतरा, मीठे अंगूर आदि का सेवन करना चाहिए.
शीतल जल, पानी नींबू चीनी का घोल जूस शरबत का सेवन करना चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन