मिथिलेश बने वीआइपी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष

Updated at : 11 Apr 2019 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
मिथिलेश बने वीआइपी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष

गोगरी : मंगलवार को प्रखंड के भगवान इंटर उच्च विद्यालय के मैदान पर आयोजित राजद की चुनावी सभा के दौरान खगड़िया जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मिथिलेश यादव अपने सैकड़ों समर्थक के साथ वीआईपी पार्टी में शामिल हो गये. वहीं मंच पर वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और खगड़िया संसदीय क्षेत्र से महागठबंधन के उम्मीदवार […]

विज्ञापन

गोगरी : मंगलवार को प्रखंड के भगवान इंटर उच्च विद्यालय के मैदान पर आयोजित राजद की चुनावी सभा के दौरान खगड़िया जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मिथिलेश यादव अपने सैकड़ों समर्थक के साथ वीआईपी पार्टी में शामिल हो गये.

वहीं मंच पर वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और खगड़िया संसदीय क्षेत्र से महागठबंधन के उम्मीदवार मुकेश सहनी ने उनको माला पहनाकर स्वागत करते हुए श्री सहनी द्वारा मिथलेश यादव को जिम्मेदारी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा.
वहीं राजद प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद यादव, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष कैलाश चंद्र यादव, राजद के युवा प्रदेश महासचिव संजय सिंह कुशवाहा, राजद के चौथम प्रखंड अध्यक्ष रंजीत रमण, हम के जिलाध्यक्ष संजय यादव, सुभाष यादव, मुन्ना प्रताप, छात्र नेता नितिन कुमार, सुजय यादव, राजद के चौथम प्रखंड महासचिव विजय पोद्दार, फुरकान आलम, प्रमोद साह, डॉ अलीम आदि ने बधाई दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन