48 भेनरेबुल व 136 अतिसंवेदनशील बूथ चिन्हित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2019 6:32 AM

विज्ञापन

खगड़िया : गोगरी : परबत्ता विधानसभा में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे विधानसभा क्षेत्र में 300 सौ मतदान केंद्र बनाये गये हैं. 23 अप्रैल को स्वच्छ व भय मुक्त वातावरण में मतदान कराये जाने को लेकर चुनाव आयोग ने सभी बूथों पर अर्धसैनिक बल की तैनाती किया जायेगा. क्षेत्र में बनाये गये तीन सौ […]

विज्ञापन

खगड़िया : गोगरी : परबत्ता विधानसभा में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे विधानसभा क्षेत्र में 300 सौ मतदान केंद्र बनाये गये हैं. 23 अप्रैल को स्वच्छ व भय मुक्त वातावरण में मतदान कराये जाने को लेकर चुनाव आयोग ने सभी बूथों पर अर्धसैनिक बल की तैनाती किया जायेगा.

क्षेत्र में बनाये गये तीन सौ मतदान केंद्रों में से 48 भेदित (भेनरेबुल) और 136 बूथ को अति संवेदनशील घोषित किया गया है.
एसडीओ सुभाषचंद्र मंडल ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार भेनरेबुल और अतिसंवेदनशील बूथों पर क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया जायेगा, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाये जाने पर त्वरित कार्रवाई की जा सके.
एसडीओ ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा मतदान केंद्र के 2 सौ मीटर की दूरी तक लोगों के जमावड़ा नहीं रहने का निर्देश दिया गया है. इसे लेकर मतदान केंद्र सहित उक्त परिधि के दायरे में सशस्त्र बलों को भी लगाया जायेगा.
उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न भेदित मतदान केंद्रों का निरीक्षण जा रहा है और मतदाता को समझाया भी जा रहा है और मतदाताओं से निर्भय होकर अपना मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर अपील किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि अगर कोई अपराधी किसी मतदाता को डराने-धमकाने का काम करता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें,ताकि उस पर जल्द कार्रवाई की जा सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन