पति ने पत्नी समेत दो बच्चों को मारी गोली

खगड़िया : बिहार के खगड़िया जिला के मुफ्फसिल थाना इलाके के कुमहरचक्की गांव से दिल दहला देनी वाली घटना सामने आयी है. जहां, आपसी विवाद में पति ने अपने पत्नी और दो बच्चों को गोली मार दी. गोली लगने से तीनों का घटनास्थल पर ही मौत हो गया. वहीं, इस तिहरे हत्याकांड के बाद से […]
खगड़िया : बिहार के खगड़िया जिला के मुफ्फसिल थाना इलाके के कुमहरचक्की गांव से दिल दहला देनी वाली घटना सामने आयी है. जहां, आपसी विवाद में पति ने अपने पत्नी और दो बच्चों को गोली मार दी. गोली लगने से तीनों का घटनास्थल पर ही मौत हो गया. वहीं, इस तिहरे हत्याकांड के बाद से गांव में सनसनी फैल गयी. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच आरोपित को पकड़ लिया है. मृतकों में पत्नी पूजा देवी, मीनाक्षी कुमारी और सोनम कुमारी शामिल हैं.
बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर आज सुबह पति-पत्नी के बीच बकझक हुई थी. जिसके बाद मामला शांत हो गया था. मगर, कुछ देर बाद गोली की तड़-तड़ाहट से गांव सकते में आ गया. लोग आवाज सुन कर जब पहुंचे तो देखा की मिठठू ने अपने पत्नी और दो बच्चों को गोली मार दी. जिसके बाद गांव वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस घटना को अंजाम देने वाले मिठठू कुमार से पूछताछ कर रही है. घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










