पारिवारिक कलह में महिला ने की आत्महत्या, पति फरार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jul 2018 6:32 AM

विज्ञापन

दायरानी की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल चौथम : प्रखंड क्षेत्र के पिपरा पंचायत के भीड़िया गांव में मंगलवार की रात जहर खाने से दायरानी देवी की मौत हो गई. बताते चलें कि दायरानी देवी की शादी करीब 10 वर्ष पहले भीड़िया गांव के इंदल महतो के साथ हुई थी. जबकि […]

विज्ञापन

दायरानी की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

चौथम : प्रखंड क्षेत्र के पिपरा पंचायत के भीड़िया गांव में मंगलवार की रात जहर खाने से दायरानी देवी की मौत हो गई. बताते चलें कि दायरानी देवी की शादी करीब 10 वर्ष पहले भीड़िया गांव के इंदल महतो के साथ हुई थी. जबकि दायरानी देवी का मायके मुरलीगंज के परसा समोठ में है. शादी के बाद सब कुछ ठीकठाक चल रहा था पति भी घर पर ही रहकर मजदूरी कर घर चलाता था. बीती रात पति पत्नी के बीच हुए विवाद को लेकर दयारानी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. जहर खाने के बाद ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. लेकिन रास्ते में ही दयारानी की मौत हो गयी थी.
सुबह जब इसकी भनक लोगों को लगी तो इसकी जानकारी चौथम थाना को दिया गया. सूचना के बाद चौथम थाना एएसआइ प्रणीतपाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दायरानी देवी की मौत के बाद तीन छोटे-छोटे बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतका की पति इंदल महतो घर से फरार है. इस घटना को लेकर पूरे गांव में मातम छाया हुआ है. वही थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहर खाने का लगता है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा.
एक-दूसरे को बचाने के क्रम में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से दहला बिसानी गांव
मजदूरी कर जीवन यापन करता था पूरा परिवार
परिवार के सभी सदस्य मजदूरी करते थे सतीश सिंह का बड़ा बेटा धर्मेंद्र कुमार मुंबई में रहकर मजदूरी करता है. ग्रामीणों ने घटना की सूचना दूरभाष पर धर्मेंद्र को दी. बताया जाता है कि धर्मेंद्र अपने गांव के लिये मुंबई से चल चुका है. धर्मेंद्र के आने के बाद ही परिवार के तीनों सदस्यों का दाह संस्कार किया जायेगा. इधर सतीश सिंह की 8 वर्षीय पुत्री निधि कुमारी माता पिता का शव देख कर दहाड़ मारकर बेसुध हो जाती है. परिवार के अन्य सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलते ही परबत्ता थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन