खगड़िया : बचाने के लिए एक के बाद एक सटते गये सभी

करेंट से पहले पुत्र फिर पिता व मां की मौत परबत्ता (खगड़िया) : जिले के परबत्ता प्रखंड की लगार पंचायत के बिशौनी गांव में मंगलवार की सुबह करेंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. बिशौनी निवासी सतीश सिंह के घर में बिजली के पोल से कनेक्शन लगाया गया […]
करेंट से पहले पुत्र फिर पिता व मां की मौत
परबत्ता (खगड़िया) : जिले के परबत्ता प्रखंड की लगार पंचायत के बिशौनी गांव में मंगलवार की सुबह करेंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी.
बिशौनी निवासी सतीश सिंह के घर में बिजली के पोल से कनेक्शन लगाया गया था. दुर्भाग्यवश तार कहीं कटा हुआ था. इसके कारण घर के ऊपरी भाग में लगाये गये लोहे के शेड से बिजली प्रवाहित होने लगी थी. सतीश का पुत्र बारिश से भींगा हुआ बांस काट रहा था. अचानक बांस घर के ऊपर लगे लोहे के शेड में सट गया. इसके कारण सतीश सिंह का 18 वर्षीय पुत्र अरविंद सिंह झुलस गया.
बेटे को बचाने के लिए पिता दौड़ गये. इसके कारण वह भी चपेट में गये. यह देख उनकी पत्नी धरनी देवी दोनों को पकड़ कर बचाने की कोशिश करने लगी, लेकिन पत्नी भी झुलस गयी. ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को परबत्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डाॅक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया.
इधर घटना की सूचना पूरे जिले में फैल गयी. इस घटना को लेकर इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी. वहीं मृतक के परिजनों के चीत्कार से मातमी सन्नाटा छा गया.
मृतक सतीश सिंह का एक पुत्र दिल्ली में काम करता है. ओर एक छोटी पुत्री बेसुध पड़ी है. बिशौनी, सलारपुर गांव के लोगों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को मुआवजे देने की मांग किया है. वहीं परबत्ता प्रखंड विकास पदाधिकारी रविशंकर कुमार ने बताया कि मृतक परिजनों को मुआवजे के लिए विद्युत विभाग से बात की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




