आज शान से लहरायेगा तिरंगा

Updated at : 26 Jan 2018 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
आज शान से लहरायेगा तिरंगा

गणतंत्र दिवस. प्रभारी मंत्री जेएनकेटी में करेंगे झंडोत्तोलन खगड़िया : गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले के प्रभारी सह पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत 26 जनवरी को मुख्य कार्यक्रम स्थल जेएनकेटी मैदान में झंडोत्तोलन करेंगे.डीएम, एसपी सहित/ शहर/ जिलेवासियों की मौजूदगी में प्रभारी मंत्री राष्ट्रीय ध्वज का सलामी देंगे. झंडोत्तोलन के पूर्व स्कूली बच्चों के […]

विज्ञापन

गणतंत्र दिवस. प्रभारी मंत्री जेएनकेटी में करेंगे झंडोत्तोलन

खगड़िया : गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले के प्रभारी सह पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत 26 जनवरी को मुख्य कार्यक्रम स्थल जेएनकेटी मैदान में झंडोत्तोलन करेंगे.डीएम, एसपी सहित/ शहर/ जिलेवासियों की मौजूदगी में प्रभारी मंत्री राष्ट्रीय ध्वज का सलामी देंगे. झंडोत्तोलन के पूर्व स्कूली बच्चों के द्वारा शहर में प्रभात फेरी निकाली जायेगी. अलग अलग विद्यालयों के बच्चे शहर का भ्रमण करते हुए जेएनकेटी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे.
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले भर में कई कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. जेएनकेटी मैदान में झंडोत्तोलन के बाद समाहरणालय, पुलिस लाइन, अनुमंडल कार्यालय, जिला परिषद कार्यालय, नगर थाना सहित सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाएंगे. जानकारी के मुताबिक महादलित टोलों में भी झंडोत्तोलन होगा. प्रभारी मंत्री स्वयं महादलित टोला जायेंगे, जहां उनकी मौजूदगी में उक्त टोले के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति झंडोत्तोलन करेंगे.
इसके अलावे डीएम, एसपी का भी महादलित टोले में जाने का कार्यक्रम है. नगर परिषद में नगर सभापति सीता देवी, जिला परिषद में जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी श्वेता भारती, राजेंद्र चौक पर सदर विधायक पूनम देवी यादव, डीएवी स्कूल में प्राचार्य सीएम सिंह, जिला लोक शिक्षा समिति में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो नजीबुल्लाह, नगर थाना में थानाध्यक्ष रामदुलार प्रसाद झंडोत्तोलन करेंगे.
विभिन्न कार्यालयों में झंडोत्तोलन का समय
स्थान झंडोत्तोलन का समय
आर्य कन्या उवि 7.15 बजे
नप कार्यालय 7.30 बजे
जेएनकेटी 9.00 बजे
समाहरणालय 10.10 बजे
डीआरडीए 10.20 बजे
चित्रगुप्त नगर 10.30 बजे
जिला लोक शिक्षा समिति 10.30 बजे
एसएलडीएवी 10.30 बजे
पुलिस केंद्र 10.45 बजे
जिला परिषद 11.10 बजे
नगर थाना 11.30 बजे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन