नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या
Updated at : 11 Jan 2018 5:43 AM (IST)
विज्ञापन

पति, ससुर सहित अन्य ससुरालवालों पर प्राथमिकी दर्ज पसराहा : थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. मृतका के पिता ने थाना में आवेदन देकर ससुराल वाले पर दहेज प्रताड़ना व गला दबा कर जान से मारने का आरोप लगाया है. मिली जानकारी के […]
विज्ञापन
पति, ससुर सहित अन्य ससुरालवालों पर प्राथमिकी दर्ज
पसराहा : थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. मृतका के पिता ने थाना में आवेदन देकर ससुराल वाले पर दहेज प्रताड़ना व गला दबा कर जान से मारने का आरोप लगाया है. मिली जानकारी के अनुसार गोगरी थाना के रामपुर निवासी मो कुदुस के पुत्री की शादी मड़ैया निवासी मो रहमान के पुत्र मो मुकतार से मई 2017 में हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद से ससुराल वाले दो लाख रुपया की मांग करने लगे. आये दिन नवविवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा. चार माह पूर्व लड़की को एसिड पिलाने का आरोप लगा था. जिसके बाद का इलाज जारी था. इस मामले में लड़की के पिता द्वारा मड़ैया थाना में आवेदन देकर मृतका के पति व ससुर सहित ससुरालवालों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. मड़ैया थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




