यूनियन बैंक जहांगीरा के शाखा प्रबंधक की होगी गिरफ्तारी

खगड़िया : यूनियन बैंक जहांगीरा के शाखा प्रबंधक पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. फर्जीवाड़ा के मामले में यूनियन बैंक के जहांगीरा शाखा प्रबंधक पर प्राथमिकी दर्ज है. वरीय पुलिस पदाधिकारी ने अनुसंधान में मामला सत्य पाते हुए शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया है. सूत्र के मुताबिक एसपी के आदेश […]
खगड़िया : यूनियन बैंक जहांगीरा के शाखा प्रबंधक पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. फर्जीवाड़ा के मामले में यूनियन बैंक के जहांगीरा शाखा प्रबंधक पर प्राथमिकी दर्ज है. वरीय पुलिस पदाधिकारी ने अनुसंधान में मामला सत्य पाते हुए शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया है. सूत्र के मुताबिक एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिश बनाना शुरू कर दिया. शाखा प्रबंधक को ढूंढ़ने के लिये पुलिस जहांगीरा यूनियन बैंक भी पहुंची थी.
लेकिन शाखा प्रबंधक गायब थे. इधर, अनुसंधानकर्ता ने शाखा प्रबंधक मुनेश्वर राम की गिरफ्तारी के आदेश की सूचना यूनियन बैंक के सहायक महाप्रबंधक समस्तीपुर को भेज दिया है. केस के आईओ ने सहायक महाप्रबंधक को पत्र लिखकर शाखा प्रबंधक श्री राम पर दर्ज मामला, वरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा दिये गए आदेश की जानकारी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




