कोल्ड डे की चपेट में खगड़ियावासी

Updated at : 09 Jan 2018 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
कोल्ड डे की चपेट में खगड़ियावासी

बांध पर पॉलीथिन शीट के नीचे ठंड में ठिठुरते लोग ऐसे करें बचाव सर्दी का सितम जारी खगड़िया : जिले के लिए सोमवार का दिन सबसे ठंडा रहा. खगड़िया का पारा पांच डिग्री तक पहुंचने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया. लोग घरों दुबके रहे. विभिन्न कार्यालयों से लेकर चौक-चौराहों पर अलाव के सहारे ठंड से […]

विज्ञापन

बांध पर पॉलीथिन शीट के नीचे ठंड में ठिठुरते लोग

ऐसे करें बचाव
सर्दी का सितम जारी
खगड़िया : जिले के लिए सोमवार का दिन सबसे ठंडा रहा. खगड़िया का पारा पांच डिग्री तक पहुंचने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया. लोग घरों दुबके रहे. विभिन्न कार्यालयों से लेकर चौक-चौराहों पर अलाव के सहारे ठंड से बचने की जेद्दोजेहद चलती रही. सोमवार को पूरे दिन कोल्ड डे जैसे हालात बने रहे. न्यूनतम तापमान पहली बार पांच डिग्री पर पहुंच गया. मौसम की मार से ट्रेन सेवा भी बेहाल है. खगड़िया और सहरसा रूट की सभी ट्रेन लगभग लेट ही आ रही है. दिल्ली से खगड़िया तक सफर 35 से 40 घंटे में पूरा हो रहा है. ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोग ट्रेन में बैठे-बैठे बोझिल हो जा रहे हैं.
मौसम की जानकारी देनेवाली संस्थाओं की रिपोर्ट पर गौर करें, तो आकाश में बने हालात से कोहरे पड़ने के आसार बने हुए हैं, क्योंकि आकाश साफ है और वातावरण में पर्याप्त नमी भी मौजूद है. शाम व रात में घने कोहरे से विजिविलिटी भी प्रभावित होगी. सड़कों पर दो मीटर की दूरी भी रात में दिखाई नहीं दे रही थी. इसके कारण वाहनचालकों को परेशानी हो रही थी.
उत्तर-पश्चिमी हवा ला रही कड़ाके की ठंड
इस समय उत्तर-पश्चिम से हवाएं चल रही हैं. ऐसे में देश के पर्वतीय इलाके में हुई भारी बारिश व बर्फबारी की वजह से ठंडी हवाएं मैदानी इलाके में पहुंच रही है. यही वजह है कि गलन बढ़ गयी है. इन्हीं हवाओं के कारण इस साल का सबसे ठंडा दिन शुक्रवार का दिन रहा. इससे पहले रविवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और छह से बढ़कर सात डिग्री तापमान हो गया था. सुबह में करीब 11 बजे तक लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. लोग तेजी से ठंड जनित बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं.
ठंडी हवा से फसलों को हो रहा नुकसान
ठंड बढ़ने से आमजन जीवन के साथ फसलों पर भी मार पड़ी है. सर्द हवाओं से फसलों को भी नुकसान हुआ है. खासकर मक्का, आलू व लत्तीदार सब्जियों को सर्द हवाओं से भारी क्षति हुई है. कड़ाके की शीतलहर से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. शहर से लेकर गांव तक इंसान से लेकर जानवर तक कांप रहे हैं. क्षेत्र में कड़ाके की शीतलहर जारी है. पारा दिन प्रतिदिन लुढ़कता जा रहा है. जिस कारण क्षेत्र में भीषण ठंड पढ़ रहा है. ठंड के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है.
शहर से लेकर गांव के लोग कांप रहे हैं. सोमवार को भगवान भास्कर के दर्शन हुए. जिस वजह से थोड़ी राहत तो मिली लेकिन हवा से लोग ठिठुरते रहे. कुछ ही देर के बाद कोहरे ने सूर्य देव को अपने आगोश में ले लिया. तेज पछुआ हवा के बीच शीतलहर का कहर जारी हो गया. फिलवक्त कड़ाके की ठंड से शहर से लेकर गांव तक कांप रहा है शहरी क्षेत्र में जगह-जगह जलाए जा रहे सरकारी अलाव से भी गरीबों को कोई राहत नहीं मिल रही है. स्थिति यह है कि कई जगहों पर सरकारी अलाव ढूंढ़े नहीं मिल रहा है.
ठंड से बचने के लिए शराब का सेवन नहीं करें
सिगरेट व अन्य नशा से बचें
नशा उतरने से ठंड में शरीर जकड़ जाता है
कड़ाके की ठंड से खुद को बचाएं
अच्छी तरह गर्म कपड़े पहनकर रहें
बाहर निकलते समय सिर को कपड़े से ढंक कर रखें.
कंबल की आस अधूरी
इस भीषण ठंड में भी नगर पंचायत द्वारा अब तक शहरी गरीबों के बीच कंबल का वितरण नहीं किया गया है. इसको लेकर वार्ड पार्षदों से लेकर असहाय लोगों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है. सोमवार को भी तापमान सामान्य से काफी कम रहा. दोपहर कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली लेकिन कनकनी और ठंड से कोई राहत नहीं मिली. ठंड के कारण लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है. जिला प्रशासन द्वारा 10 जनवरी तक सभी सरकारी व निजी विद्यालय में इंटर तक की पढ़ाई बंद कर दी गयी है. ठंड के कारण स्थानीय बाजार में भी सन्नाटा छाया रहा. शाम होते ही लोग अपने अपने घरों में दुबके हुए हैं.
समस्या को लेकर डीएम से मिलेंगे किसान
वासुदेवपुर पंचायत की मुखिया कंचन देवी, गोगरी पंचायत के मुखिया शांति देवी, बौरना के मुखिया यासमीन व उनके पति मो हमजा ने बताया कि उनके यहां मक्का व सब्जी की सभी फसलों की बरबादी हुई है. लत्तीदार सब्जियों को भीषण क्षति हुई है. किसान लगातार शिकायत लेकर आ रहे हैं. बीडीओ, आपदा प्रबंधन व डीएम से मुलाकात कर सर्वेक्षण की मांग करेंगे. किसानों को काफी क्षति हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन