दहेज व बाल विवाह खत्म करने की आेर बिहार : सीएम

Updated at : 07 Jan 2018 2:34 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज व बाल विवाह खत्म करने की आेर बिहार : सीएम

खगड़िया : सामाजिक कुरीति मिटाये बगैर विकास अधूरा है. विकास के साथ-साथ समाज सुधार भी जरूरी है. शराबबंदी के बाद अब दहेज बंदी व बाल विवाह उन्मूलन की ओर बिहार बढ़ रहा है. बाल विवाह व दहेजमुक्त समाज के लिए आम जनता को बढ़-चढ़ कर आगे आना होगा. बाल विवाह व दहेज प्रथा जैसी सामाजिक […]

विज्ञापन

खगड़िया : सामाजिक कुरीति मिटाये बगैर विकास अधूरा है. विकास के साथ-साथ समाज सुधार भी जरूरी है. शराबबंदी के बाद अब दहेज बंदी व बाल विवाह उन्मूलन की ओर बिहार बढ़ रहा है.

बाल विवाह व दहेजमुक्त समाज के लिए आम जनता को बढ़-चढ़ कर आगे आना होगा. बाल विवाह व दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों का खुल कर विरोध करें. ऐसी शादी में शरीक न हों, जहां इन कुरीतियों को अपनाया जा रहा हो. उक्त बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोगरी प्रखंड की गौछारी में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कहीं. सीएम विकास समीक्षा यात्रा के तृतीय चरण में गौछारी के खटहा गांव पहुंचे. वहां उन्होंने कई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन