आइजी व कमिश्नर पहुंचे गौछारी, लिया जायजा

Updated at : 05 Jan 2018 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
आइजी व कमिश्नर पहुंचे गौछारी, लिया जायजा

गोगरी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खगड़िया के गौछारी आगमन को लेकर चल रही तैयारी का जायजा लेने के लिये अधिकारियों का आना-जाना लगातार जारी है. समीक्षा यात्रा को लेकर शनिवार को खगड़िया जिले अवस्थित गोगरी प्रखंड के गौछारी गांव में सीएम छह जनवरी को पहुंचेंगे. सीएम के यात्रा को लेकर मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त […]

विज्ञापन

गोगरी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खगड़िया के गौछारी आगमन को लेकर चल रही तैयारी का जायजा लेने के लिये अधिकारियों का आना-जाना लगातार जारी है. समीक्षा यात्रा को लेकर शनिवार को खगड़िया जिले अवस्थित गोगरी प्रखंड के गौछारी गांव में सीएम छह जनवरी को पहुंचेंगे. सीएम के यात्रा को लेकर मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त पंकज पाल व भागलपुर प्रक्षेत्र के आइजी सुशील मान सिंह खोपड़े ने गौछारी पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया.

साथ ही डीएम-एसपी को कई निर्देश दिये. आइजी श्री खोपड़े ने बताया कि सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी. मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त श्री पाल ने कहा कि विकास यात्रा के दौरान सीएम क्षेत्र में सात निश्चय योजना के क्रियान्वयन सहित सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी लेंगे. साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसके लिये मंच निर्माण के साथ साथ हेलीपैड बनाया गया है.

समीक्षा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांवों का भ्रमण, योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन व आमसभा को संबोधित करेंगे. गौछारी गांव का भ्रमण कर लोगों से विकास से जुड़ी हकीकत से रूबरू होंगे. सीएम सभा स्थल से सड़क मार्ग द्वारा गौछारी गांव पहुंचेंगे. सीएम आगमन को लेकर मंच से लेकर गौछारी गांव को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. एसपी मीनू कुमारी ने सुरक्षा व्यवस्था का कमान स्वयं संभाल रही हैं. इसके अलावे समारोह स्थल पर बिजली, पेयजल, वाहन, मेडिकल, आवागमन सहित अन्य आपातकालीन एवं अनिवार्य सेवाओं को भी तैयार अलर्ट मोड में रखा गया है. जदयू के परबत्ता विधायक रामानंद प्रसाद सिंह उर्फ़ आर एन सिंह ने भी गौछारी पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया.
महज एक सप्ताह में बदल गयी सूरत
गौछारी गांव की सूरत महज सात दिनों में बदल गई है. कल तक मलिन बस्ती के रूप में दिखने वाला गांव बदला-बदला नजर आ रहा है. यह दृश्य देखने गांव पहुंचने वाले लोग आश्चर्य चकित हो रहे हैं. खासकर गांव व इसके चारों तरफ की चमचमाती सड़क खूबसूरती देखते ही बन रही है. वहीं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चारों तरफ सड़कों का जाल बिछा दिया गया है. आंगनबाड़ी केंद्र भी सुंदर दिख रहा है. बता दें कि विगत 10 दिसंबर से गांव में काम शुरू किया गया था. इधर गौछारी गांव में मुख्यमंत्री कई विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे. करीब 200 करोड़ की योजना का उद्घाटन व शिलान्यास होगा. सभास्थल के समीप शिलापट्ट लगाया जा रहा है. एपीएचसी गौछारी सहित कई योजनाओं के उद्घाटन के साथ साथ सीएम नीतीश कुमार कई योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे.
सुरक्षा के दृष्टिकोण से गांव की हुई घेराबंदी
आइजी ने बताया कि दर्जनों स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व जवानों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. गौछारी गांव में ही गुरुवार को आइजी के साथ एसपी मीनू कुमारी, अभियान एसपी विमलेश चन्द्र झा और डीएसपी राजन कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे. इधर, एसपी ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से गांव की घेराबंदी की गई है. गांव के चारों तरफ पुलिस पदाधिकारी व जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है. एसपी ने कहा कि प्रवेश द्वार व डी एरिया में तैनात अधिकारियों पर बड़ी जिम्मेवारी है.
सभास्थल पर खैनी, बीड़ी आदि ले जाने पर रोक
एसपी मीनू कुमारी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर आपत्तिजनक सामग्री ले जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी. प्रवेश द्वार पर ही लोगों की सही तरीके से जांच कर इंट्री मिलेगी. सभा स्थल पर खैनी, बीड़ी-सिगरेट, पानी का बोतल, विरोध प्रदर्शन से संबंधित बैनर-झंडा ले जाने पर मनाही होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन