छह तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

खगड़िया : मौसम में बदलाव और बढ़ते ठंड को देखते हुए जिले के सभी स्कूलों को आगामी छह जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया. मौसम का मिजाज ठीक रहा, तो आठ जनवरी से पढ़ाई शुरू हो सकेगी. डीएम ने पहले तीन जनवरी तक विद्यालय बंद करने का आदेश दिया था. लेकिन बुधवार को […]
खगड़िया : मौसम में बदलाव और बढ़ते ठंड को देखते हुए जिले के सभी स्कूलों को आगामी छह जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया. मौसम का मिजाज ठीक रहा, तो आठ जनवरी से पढ़ाई शुरू हो सकेगी. डीएम ने पहले तीन जनवरी तक विद्यालय बंद करने का आदेश दिया था. लेकिन बुधवार को भी कोहरा व ठंड का असर रहने के कारण डीएम जय सिंह ने सभी सरकारी व निजी स्कूलों में इंटर कक्षा तक की पढ़ाई बंद रखने का निर्देश दिया है. इस दौरान स्कूलों के शिक्षक व कर्मचारी नियमित समय से स्कूल में उपस्थित रहेंगे और अन्य जरूरी कार्यों का निबटारा करेंगे. इधर डीइओ ने सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों व विभागीय अधिकारियों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि आदेश के उल्लंघन की शिकायत मिलने पर संबंधित स्कूल के प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




