सीएम नीतीश कुमार कर सकते हैं सौगातों की बारिश

Updated at : 03 Jan 2018 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार कर सकते हैं सौगातों की बारिश

मुख्यमंत्री के लिए बन रहे दो हैलीपेड तीन दिन बाद आयेंगे मुख्यमंत्री, तैयारी जोरों पर गोगरी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास योजनाओं की समीक्षा यात्रा पर 6 जनवरी को जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत गौछारी पहुंचने वाले हैं. समीक्षा यात्रा के दौरान गौछारी और खटहा गांव में सात निश्चय योजनाओं के जमीनी हकीकत से रुबरु […]

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के लिए बन रहे दो हैलीपेड

तीन दिन बाद आयेंगे मुख्यमंत्री, तैयारी
जोरों पर
गोगरी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास योजनाओं की समीक्षा यात्रा पर 6 जनवरी को जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत गौछारी पहुंचने वाले हैं. समीक्षा यात्रा के दौरान गौछारी और खटहा गांव में सात निश्चय योजनाओं के जमीनी हकीकत से रुबरु होंगे. ठंड और बरसात के मौसम को देखते हुए गौछारी में दो हैलीपेड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री के सुरक्षा को देखते हुए हैलीपेड स्थल पर बैरिकेटिंग का भी काम करवाया जा रहा है. इसको लेकर जिला प्रशासन के हाकिम सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम के तहत संचालित योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिये गौछारी के इस गांव में दिन रात लगी हुई है.
मंगलवार की सुबह डीएम जय सिंह गौछारी पहुंचकर सात निश्चय के तहत किये जा रहे सड़क,नाली, बिजली, आदि के निर्माण कार्यों का जायजा लिया. डीएम ने दो दिनों के अन्दर सभी कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गोगरी प्रखंड के गौछारी एपीएचसी के पास मैदान में सभा को भी संबोधित करेगें. स्थानीय लोगों में गांव की बदलती तस्वीर को देखकर काफी खुशी है. इस दौरान सुरक्षाव्यस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. एसपी मीनू कुमारी सुरक्षा की कमान संभाल रही हैं. गौरतलब है कि सीएम नीतीश कुमार इन दिनों समीक्षा यात्रा के तहत बिहार के विभिन्न जिलों का भ्रमण कर रहे हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री उन जगहों पर जा रहे हैं, जहां वो अपने पिछले विकास यात्रा 2009 के दौरान गये थे.
उधर, खेतान अतिथि गृह में जदयू खेलकूद प्रकोष्ठ प्रखंड इकाई की बैठक हुयी. बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रभाकर चौधरी, जिला प्रवक्ता संगठन प्रभारी सैयद नौशेरवां आदिल उर्फ हीरा, मो. मोइन उद्दीन ने भी हिस्सा लिया. बैठक में आगामी 6 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित आगमन को लेकर उनके स्वागत की तैयारी पर विशेष चर्चा की गयी. प्रकोष्ठ के जिला प्रवक्ता सह संगठन प्रभारी सैयद नौशेरवां आदिल ने संबोधित करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि गोगरी प्रखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है.
गोगरी की धरती ने बिधान चंद्र मिश्र जैसे अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉलर को जन्म दिया है. जिलाध्यक्ष प्रभाकर चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के प्रस्तावित आगमन पर सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर मुख्यमंत्री का पुरजोर स्वागत करें. मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष धर्मदेव पटेल, मनोज कुमार गुप्ता, प्रखंड प्रवक्ता दिनेश मंडल, शैलेन्द्र झा, रणवीर कुमार, मो मंसूर आलम, सुधीर कुमार, मधु शर्मा,
मो. जुम्मन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन