रोज आना-जाना रहता था युवक- युवतियों का
Updated at : 25 Dec 2017 5:52 AM (IST)
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप गोगरी : मुश्कीपुर कोठी में बने घर में मस्ती के कई साधन मौजूद थे. रविवार को छापेमारी के दौरान इस घर से सैकड़ों उपयोग किये हुए कंडोम बरामद होने से पुलिस भी सकते में पड़ गयी. आशंका है कि यहां पर लड़कियों को बहला फुसला कर कहीं सेक्स रैकेट का गोरखधंधा […]
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का आरोप
गोगरी : मुश्कीपुर कोठी में बने घर में मस्ती के कई साधन मौजूद थे. रविवार को छापेमारी के दौरान इस घर से सैकड़ों उपयोग किये हुए कंडोम बरामद होने से पुलिस भी सकते में पड़ गयी. आशंका है कि यहां पर लड़कियों को बहला फुसला कर कहीं सेक्स रैकेट का गोरखधंधा तो नहीं चल रहा था. हालांकि पुलिस इस बिंदु पर भी गहन मंथन कर रही है. बता दें कि गोगरी थाना क्षेत्र में बने इस घर में दो छात्रा व तीन लड़कों को पकड़ कर ग्रामीणों ने रविवार को पुलिस को सौंप दिया. बताया जाता है कि दादागिरी के बल पर पूर्व विधायक का साला गुड्डू कुमार और बेटा रॉकी कुमार मुश्कीपुर कोठी में अवैध रूप से जमीन कब्जा कर एक घर बना लिया था.
उसमें करीब एक दर्जन युवक के साथ सेक्स रैकेट का संचालन कर रहा था. इसका मुख्य सरगना और संचालनकर्ता पूर्व विधायक पुत्र रॉकी कुमार था. रॉकी,गुड्डू और बाबर की गिरफ्तारी व छात्राओं से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. गोगरी पुलिस ने घर और आसपास के परिसर की तलाशी ली तो उनकी आंखें खुली रह गयी. पुलिस को भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री कंडोम, शराब की खाली बोतल, सिगरेट का डिब्बा, गुटखा, मकान का नक्शा, सहित कई अन्य सामान बरामद हुए हैं. गोगरी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के घर और बाहर से इतना सारा कंडोम मिलना … कई सवाल खड़ा करता है. गोगरी पुलिस के द्वारा किये गये पर्दाफाश से लोगों में खुशी व्याप्त है. स्थानीय लोग पुलिस की कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं.
झूठे केस में फंसाने की देता था धमकी
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि गिरफ्तार युवक पिछले काफी वर्षों से इस मकान में रह रहा था. आसपास के लोगों ने कहा कि पूर्व विधायक का साला मो. गुड्डू के घर पर पूरे दिन लोगों का आना-जाना जारी रहता था. नयी नयी लड़कियों के इस घर में पहुंचने से लोगों को पहले से ही आशंका थी. यदि कोई विरोध करता तो पूर्व विधायक नईम अख्तर का पुत्र रॉकी और गुड्डू उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने और देख लेने की धमकी देकर मुंह बंद कर देता था. आलम यह था कि गुड्डू के घर आनेजाने वाले अपराधिक तत्व लोगों के डर के चलते क्षेत्र के महिलाओं और युवतियों को घर से अकेले निकलने में डर लगने लगा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




