दस्ते में 70-80 की संख्या में थे माओवादी, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 22 Dec 2017 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
दस्ते में 70-80 की संख्या में थे माओवादी, प्राथमिकी दर्ज

जमालपुर : जमालपुर-किऊल रेलखंड के मसूदन रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की रात नक्सली घटना को लेकर वहां के एएसएम मुकेश कुमार पासवान के लिखित बयान पर रेल थाना जमालपुर में कांड संख्या 108/17 दर्ज किया गया है. अपने आवेदन में एएसएम ने कहा है कि अन्य दिनों की तरह ही 19 दिसंबर 2017 को वह […]

विज्ञापन

जमालपुर : जमालपुर-किऊल रेलखंड के मसूदन रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की रात नक्सली घटना को लेकर वहां के एएसएम मुकेश कुमार पासवान के लिखित बयान पर रेल थाना जमालपुर में कांड संख्या 108/17 दर्ज किया गया है. अपने आवेदन में एएसएम ने कहा है कि अन्य दिनों की तरह ही 19 दिसंबर 2017 को वह मसूदन रेलवे स्टेशन में ड‍्यूटी कर रहा था. रात करीब 23:10 बजे 53616 डाउन गया-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन के आगमन की सूचना मिली तो अभयपुर लाइन को क्लियर दे दिया.

उसी समय एक व्यक्ति खिड़की पर आकर धक्का दिया और बोला कि टिकट दीजिये. मैंने पोर्टर निलेंद्र मंडल को उस व्यक्ति को टिकट देने के लिए कहा. निलेंद्र मंडल ने खिड़की से टिकट देना चाहा तो उस व्यक्ति ने कहा कि गेट खोल कर टिकट दीजिये. पोर्टर निलेंद्र ने ज्योंही गेट खोला कि 2-3 आदमी हाथों में आग्नेयास्त्र लिए कमरे में प्रवेश कर गया और बोले कि वे लोग माओवादी हैं. गाड़ी को बंद कराने आये हैं. आपलोगों से कोई दिक्कत नहीं है. कंट्रोल को बोलिये कि ट्रेनों का परिचालन बंद करे.

इस पर मैने मालदा कंट्रोल को सूचना देनी चाही तो संपर्क स्थापित नहीं हो पाया, तब मैंने समीप के अभयपुर रेलवे स्टेशन मास्टर चंद्र प्रकाश पंडित को घटना की सूचना दी. इसी बीच माओवादियों ने हमलोगों का मोबाइल छीन लिया और रेलवे का फोन छीन कर अभयपुर के एसएम से बात की और हमलोगों को बाहर निकाल कर पैनल रूम में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. बाहर निकलने पर हमने देखा कि वे लोग 70-80 की संख्या में थे, जिसमें पांच-छह की संख्या में लड़कियां भी थी. उनकी उम्र लगभग 17-20 वर्ष थी तथा सबों के हाथों में अग्नेयास्त्र थे. उनमें से एक लड़की गोरी सी थी, बाकी सब सांवली रंग और नाटे कद की थी. दो लड़कियां ट्रैक शूट तथा बाकी सब हरे रंग के आर्मी जैसे कपड़े पहने हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन