18 माह की जगह लग गये 36 माह फिर भी तैयार नहीं हुआ डुमरी पुल

खगड़िया : कोसी की लाइफ लाइन डुमरी पुल पर आवागमन शुरू होने में देरी हो सकती है. निर्माण एजेंसी की मानें तो बीपी मंडल पुल के निर्माण की समय सीमा फिर से बढ़ सकती है. इससे पुल के निर्माण की आस लगाए बैठे लाखों लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. सूत्रों के […]
खगड़िया : कोसी की लाइफ लाइन डुमरी पुल पर आवागमन शुरू होने में देरी हो सकती है. निर्माण एजेंसी की मानें तो बीपी मंडल पुल के निर्माण की समय सीमा फिर से बढ़ सकती है. इससे पुल के निर्माण की आस लगाए बैठे लाखों लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. सूत्रों के मानें तो विभाग ने बीपी मंडल पुल के निर्माण की अंतिम समय सीमा 16 मई 2018 निर्धारित कर रखी है. लेकिन कार्य की प्रगति देख स्वयं विभाग के वरीय अभियंता ने ही हाथ खड़े कर दिए है.
अगर ऐसा हुआ तो फिर से लोगों की मायूसी बढ़ेगी और परेशानी का सामना कुछ दिन और करना पड़ेगा. बताया जाता है कि राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने यह बात डीएम को बताते हुए समय सीमा के अंदर निर्माण कार्य पूरा करने पर संदेह व्यक्त किया है. बता दें कि क्षतिग्रस्त भाग के निर्माण कार्य की समय सीमा 16 मई 2018 तक निर्धारित है. लेकिन कार्य प्रगति के अनुसार तय समय सीमा में कार्य पूरा होना मुश्किल है.
मतलब साफ है कि विभागीय अभियंता स्वयं संतुष्ट नहीं है. वे निर्माण/मरम्मत कार्य पूर्ण होने में और समय लगने की बात कह रहे हैं. हालांकि डीएम के द्वारा इन्हें एक बार फिर कार्य में तेजी लाने तथा समय सीमा के भीतर पुल निर्माण का कार्य पूरा कराने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




