सहायक अभियंताओं के वेतन भुगतान पर रोक

Updated at : 19 Dec 2017 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
सहायक अभियंताओं के वेतन भुगतान पर रोक

एलएइओ के सभी सहायक अभियंता पर डीएम ने की कार्रवाई स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के अभियंताओं पर बिफरे डीएम खगड़िया : स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के सभी सहायक अभियंता के वेतन पर स्थाई रूप से रोक लगा दी गयी है. डीएम ने इस विभाग के सभी सहायक अभियंता के वेतन पर रोक लगाने का आदेश […]

विज्ञापन
एलएइओ के सभी सहायक अभियंता पर डीएम ने की कार्रवाई
स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के अभियंताओं पर बिफरे डीएम
खगड़िया : स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के सभी सहायक अभियंता के वेतन पर स्थाई रूप से रोक लगा दी गयी है. डीएम ने इस विभाग के सभी सहायक अभियंता के वेतन पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है. जानकारी के मुताबिक स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के द्वारा जिले के अलग अलग भागों में कुल 22 योजनाएं चलायी जा रही है.
इन योजनाओं के पर्यवेक्षण व क्रियान्वयन की जिम्मेवारी विभाग में तैनात सहायक अभियंता की भी है. लेकिन इनके द्वारा कार्य में लापरवाही बरते जाने की लगातार शिकायत मिल रही थी.
बताया जाता है कि इन योजनाओं के अभिकर्ता भी सहायक अभियंता ही है. लेकिन आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि उन्हें संचालित योजनाओं की जानकारी तक नहीं है. बैठक में जब इन योजनाओं के प्रगति रिपोर्ट बताने को कहा गया तो दोनों विभागीय सहायक अभियंता की बोलती बंद हो गयी.
डीएम को इन्होंने एक भी योजना की विस्तृत रिपोर्ट नहीं सौंपी. इधर, सहायक अभियंता द्वारा रिपोर्ट नहीं सौंपे जाने से यह साफ हो गया कि इन्होंने संचालित योजनाओं को पर्यवेक्षण नहीं किया है. इसकी इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने कार्य संपन्न होने तक इनके वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है.
एकरारनामा पेश करने का आदेश
वेतन पर रोक लगाने के साथ साथ इन्हें योजनाओं कीस्वयं जांच कर रिपोर्ट देने एवं काशिमपुर,जहांगीरा, मुश्कीपुर, एवं डुमरी की योजनाओं का एकरारनामा देने को कहा गया है.
उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी यह विभाग चर्चा में रहा है. बेलदौर में घटिया निर्माण कराये जाने की शिकायत सामने आने के बाद जांच करायी गयी थी. जांच में मात्र 18 माह में सड़क टूट जाने के कारण अभिकर्ता सह सहायक अभियंता, एमबी बनाने वाले कनीय अभियंता एवं क्रॉस जांच करने वाले विभाग के अभियंता पर कार्रवाई के आदेश दिये गये थे.
हालांकि आदेश के बाद सड़क के मरम्मत का कार्य तो करा दिया गया था. लेकिन घटिया काम कराने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया. गड़बड़ करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं होने से मनोबल बढ़ जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन