जनता दरबार में 11 मामलों का हुआ निबटारा

यह जनता दरबार भूमि विवादों के त्वरित निपटारे के उद्देश्य से आयोजित किया गया था
गोगरी. प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसन भवन में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. अधिकारियों द्वारा लगाए गए जनता दरबार में कुल 20 मामले आए. जिसमें 11 मामले का ऑन द स्पॉट निबटारा किया गया. लगभग सभी मामले भूमि विवाद से संबंधित थे. यह जनता दरबार भूमि विवादों के त्वरित निपटारे के उद्देश्य से आयोजित किया गया था. शनिवार को शाम 3 बजे तक चले इस दरबार में आए सभी 20 जमीन संबंधी आवेदनों पर अधिकारियों द्वारा सुनवाई की गयी. अधिकारियों ने दोनों पक्षों की सहमति के बाद 11 मामलों का तुरंत निबटारा किया. जनता दरबार में गोगरी एआरओ सुजीत कुमार, राजस्व कर्मचारी रत्नेश कुमार, राजेश कुमार, कुंदन कुमार और रामदेव पंडित सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










