अब बच्चे भी पढ़ेंगे लोकतंत्र का पाठ
Updated at : 17 Dec 2017 4:34 AM (IST)
विज्ञापन

विज्ञान के साथ-साथ स्कूलों में मिलेंगे चुनाव के भी ज्ञान 9वीं से 12वीं कक्षा के बच्चों के लिए हो रही व्यवस्था भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया है आदेश खगड़िया : अब स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी लोकतंत्र का पाठ पढ़ेंगे. उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में एक और पाठ्यक्रम को जोड़ने की तैयारी […]
विज्ञापन
विज्ञान के साथ-साथ स्कूलों में मिलेंगे चुनाव के भी ज्ञान
9वीं से 12वीं कक्षा के बच्चों के लिए हो रही व्यवस्था
भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया है आदेश
खगड़िया : अब स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी लोकतंत्र का पाठ पढ़ेंगे. उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में एक और पाठ्यक्रम को जोड़ने की तैयारी चल रही है. अगर यह योजना सफल रही तो भविष्य में विद्यालयों में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान सहित अन्य विषयों के अलावे बच्चों को चुनाव के भी ज्ञान दिए जाएंगे. निर्वाचन से संबंधित जानकारी 9वीं कक्षा 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को दी जाएगी. आम तौर पर इस कक्षा में 12 से 18 वर्ष तक बच्चे/युवा पढ़ाई करते है. भारत निर्वाचन आयोग ने इस कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों को चुनाव से संबंधित जानकारी इनके मतदाता बनने के पूर्व इन्हें देने का निर्णय लिया है. इस संबंध में जिले को आदेश जारी किये गए हैं.
जागरूक युवाओं से मजबूत होगा लोकतंत्र
जानकार बताते हैं कि यह देश युवाओं का देश है यहां के 60 फिसदी मतदाता युवा है. इनके वोट चुनाव में महत्वपूर्ण होते हैं लेकिन कड़वी सच्चाई यह है कि नए युवाओं को भारतीय निर्वाचन की जानकारी नहीं होती. इसकी वजह से देश के युवा चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा नहीं लेते हैं. जो लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है. युवा चाहेंगे तो देश की तकदीर बदल देंगे. जिससे देश को एक नया जनाधार मिलेगा. मतदान की जानकारी नहीं रहने के कारण चुनाव सहित इससे जुड़े अन्य चीजों को ये युवा हल्के से लेते हैं. सेंसस की रिपोर्ट के मुताबिक हजारों कि संख्या में इस जिले के अलावे अन्य जिलों में 18 से 19 वर्ष के युवाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़ नहीं पाए हैं. निर्वाचन आयोग द्वारा इनके नाम जोड़ने के लिए कई बार अभियान भी चला चुकी है. लेकिन शत प्रतिशत सफलता हाथ नहीं लगी है. जिसकी वजह से युवा मतदान नहीं कर पा रहे हैं. आयोग का शायद यही मानना है कि अगर युवा जागरूक हो गए तो नाम जोड़ने के लिए अभियान चलाने की न तो जरूरत पड़ेगी. और अभियान चलाई भी गयी तो युवा वर्ग इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे.
निर्वाचन साक्षरता क्लब करेगा सपना साकार
9वीं से 12वीं तक पढ़ाई होने वाले हर उच्च विद्यालय एवं कॉलेजों में निर्वाचन साक्षरता क्लब का गठन किया जायेगा. इस क्लब के गठन का मुख्य उद्देश्य उक्त कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को मतदान की जानकारी देने है. बताया जाता है कि इस क्लब में उक्त विद्यालय के दो शिक्षकों को नोडल पदाधिकारी बनाए जाएंगे. विद्यालयों के साथ साथ इस कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए जिलास्तर पर भी इस क्लब का गठन किया जाएगा. जिला स्तर पर गठित हाेने वाले निर्वाचन साक्षरता क्लब के अध्यक्ष डीएम होंगे. जबकि नोडल पदाधिकारी जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी रहेंगे. इस योजना को सफल बनाने के लिए प्रशासन जुट गया है. आने वाले दिनों में धरातल पर उतारा जायेगा. डीडीसी,सिविल सर्जन, चारों ईआरओ, डीइओ, कॉलेज के प्राचार्य स्वयं सेवी संगठन के एक प्रतिनिधि एवं एनआईसी के मैनेजर या फिर आइटी मैनेजर इस क्लब के सदस्य होंगे.
जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि अगर युवाओं को मतदाता बनने के पहले ही मतदान प्रक्रिया,मताधिकार के महत्व एवं मतदाता के अधिकार व कर्तव्य की जानकारी मिल पाए तो नाम जोड़ने के लिए अभियान चलाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. वे 18 वर्ष के होने के साथ ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन जमा कर देंगे. हाल के दिनों में इसी को ध्यान में रखकर 17 वर्ष के युवाओं का जिले में सर्वेक्षण कराया गया तथा अब 9वीं से 12 वीं कक्षा के बच्चों को निर्वाचन से संबंधित जानकारी के लिए हर विद्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लब बनाया जा रहा है ताकि उन्हें निर्वाचन का ज्ञान दिया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




