बिहार : खगड़िया में पेड़ से टकरायी स्कार्पियो, दो की मौत, 5 जख्मी

Updated at : 04 Dec 2017 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : खगड़िया में पेड़ से टकरायी स्कार्पियो, दो की मौत, 5 जख्मी

खगड़िया : बिहार के खगड़िया जिले के गंगोर थानांतर्गत एक स्कार्पियो वाहन के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से आज सुबह टकरा जाने से वाहन पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी तथा पांच अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि इस हादसे […]

विज्ञापन

खगड़िया : बिहार के खगड़िया जिले के गंगोर थानांतर्गत एक स्कार्पियो वाहन के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से आज सुबह टकरा जाने से वाहन पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी तथा पांच अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों में मुफस्सिल थाना अंतर्गत भदास गांव निवासी दीपक कुमार (21) और मोडकाही थाना अंतर्गत बछौता गांव निवासी संजीव कुमार (28) शामिल हैं.

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए बखरी और पड़ोसी जिला बेगूसराय स्थित निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. गजेंद्र ने बताया कि उक्त वाहन पर सवार ये सभी लोग बखरी में एक शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे. हादसे का कारण चालक का नींद में होना बताया जा रहा है. वाहन को दीपक चला रहा था. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन