वार्ड सदस्यों ने मुखिया पर लगाया हस्ताक्षर कराने का आरोप

Updated at : 22 Oct 2017 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
वार्ड सदस्यों ने मुखिया पर लगाया हस्ताक्षर कराने का आरोप

बेलदौर : प्रखंड क्षेत्र के दिघौन पंचायत के वार्ड सदस्यों ने बीते दो अक्तूबर को हुए आम सभा को कागजी खानापूर्ति बताते हुए मुखिया पर साजिश का आरोप लगाया है. इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों से की है. इस संदर्भ में वार्ड सदस्य मो इजराईल, सहरीना खातुन, नन्हकी देवी, सुरेन्द्र सदा, जन्तू साह, सवाना खातुन, मरजीना […]

विज्ञापन

बेलदौर : प्रखंड क्षेत्र के दिघौन पंचायत के वार्ड सदस्यों ने बीते दो अक्तूबर को हुए आम सभा को कागजी खानापूर्ति बताते हुए मुखिया पर साजिश का आरोप लगाया है. इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों से की है. इस संदर्भ में वार्ड सदस्य मो इजराईल, सहरीना खातुन, नन्हकी देवी, सुरेन्द्र सदा, जन्तू साह, सवाना खातुन, मरजीना खातुन, मुस्तकीमा खातुन, रीता देवी एवं मो अंसार ने लिखित आवेदन देकर बताया कि उक्त तिथि को आम सभा के नाम पर महज खानापूर्ति हुई है

लेकिन कुछ वार्ड सदस्यों द्वारा धोखे से आमसभा पंजी पर हस्ताक्षर करवा लिया गया. इसके अलावे अन्य वार्ड सदस्यों के हस्ताक्षर भी बरगला कर मुखिया के इशारे पर कराया जा रहा है. जबकि पंचायत के 11 वार्ड सदस्यों ने इसका विरोध कर आमसभा पंजी पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया है. आवेदन की प्रतिलिपि बीडीओ, एसडीओ, पंचायती राज पदाधिकारी एवं डीएम को देकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं मुखिया हरिशंकर रजक ने आरोपो को मनगढ़ंत बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन