गंगा में डूबने से बच्ची की मौत

Updated at : 27 Sep 2017 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
गंगा में डूबने से बच्ची की मौत

पसराहा : मड़ैया थाना क्षेत्र के अररिया गांव की बच्ची की डूबने से मौत हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया है. बताया जाता है कि अररिया गांव निवासी ललन खिरहरी की 12 […]

विज्ञापन

पसराहा : मड़ैया थाना क्षेत्र के अररिया गांव की बच्ची की डूबने से मौत हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया है. बताया जाता है कि अररिया गांव निवासी ललन खिरहरी की 12 वर्षीय पुत्री अलिसा कुमारी गांव के ही जीएन बांध के बहियार में तीन बच्चे के साथ जलावन चुनने के लिए मंगलवार की दोपहर गयी थी. जलावन चुन कर लौटने के दौरान सभी गंगा की उप धारा में स्नान करने लगी.

इसी दौरान अलिसा गहरे पानी में चली गयी. अलिसा को गहरे पानी में डूबता देख अन्य बच्चे भाग कर घर गये एवं परिजनों को डूबने की सूचना दी. परिजनों ने जब तक घर से आकर उसको पानी से निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना पाकर मड़ैया थानाध्यक्ष राजकुमार साव व अन्य पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंचे व लाश को अपने कब्जे में ले लिया. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी डाॅ कुंदन कुमार व राजस्व कर्मचारी रजनी रंजन ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली. घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन