दो अक्तूबर को सभी पंचायतों में होगी ग्रामसभा

Updated at : 27 Sep 2017 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
दो अक्तूबर को सभी पंचायतों में होगी ग्रामसभा

खगड़िया : मंगलवार को सदर प्रखंड के सभागार में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत सचिव, पीआरएस व आवास सहायकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में गांधी जयंती के अवसर पर ग्रामसभा का आयोजन होगा. […]

विज्ञापन

खगड़िया : मंगलवार को सदर प्रखंड के सभागार में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत सचिव, पीआरएस व आवास सहायकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में गांधी जयंती के अवसर पर ग्रामसभा का आयोजन होगा. ग्राम सभा में कृषि, युवाओं का पंजीकरण व स्वच्छता अभियान की चर्चा की जायेगी.

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों को 28 से 30 सितंबर को संबंधित पंचायतों में पखवाड़े की तैयारी की जानकारी दी. वहीं, एक अक्तूबर को पंचायतों में प्रभात फेरी का आयोजन करने की बात कही गयी. तीन अक्तूबर को प्रखंड क्षेत्र के संबंधित विद्यालयों में साफ सफाई, पौधारोपन, छोटे बच्चे व किशोरियों के स्वास्थ्य परीक्षण किये जाने की योजना की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण के दौरान बीसीओ, जेएसएस, कनिय अभियंता आदि अधिकारी उपस्थित थे.

दो से पांच अक्तूबर के बीच बाल व किशोरी सभा
पंचायत सचिव, पंचायत रोजगार सेवक व आवास सहायकों काे मिला एक दिवसीय प्रशिक्षण
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन