त्योहार के मौसम में ट्रेनों में भीड़ बढ़ी

खगड़िया : त्योहार के मौसम में घर आने वाले परदेसियों की संख्या बढ़ने से ट्रेनों में भीड़ बढ़ गयी है. त्योहार नजदीक आते ही परदेस में रहने वाले लोग अब घर पहुंचने लगे हैं. इन दिनों ट्रेनों से लेकर प्लेटफाॅर्म, टिकट काउंटर व आरक्षण खिड़की पर लोगों की भीड़ बढ़ गयी है. यात्री कौशल कुमार,रानी […]
खगड़िया : त्योहार के मौसम में घर आने वाले परदेसियों की संख्या बढ़ने से ट्रेनों में भीड़ बढ़ गयी है. त्योहार नजदीक आते ही परदेस में रहने वाले लोग अब घर पहुंचने लगे हैं. इन दिनों ट्रेनों से लेकर प्लेटफाॅर्म, टिकट काउंटर व आरक्षण खिड़की पर लोगों की भीड़ बढ़ गयी है. यात्री कौशल कुमार,रानी कुमारी,अमृता रानी, सूरज यादव ने बताया कि वो दिल्ली में रहकर दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं. दुर्गापूजा, दीपावली व छठ पर्व मनाने वह प्रत्येक वर्ष अपने घर आते हैं. परदेस में रह कर मेहनत मजदूरी करने वाले की आवाजाही इन दिनों बढ़ जाती है. सुरक्षा के मद्देनजर सतर्कता बढ़ा दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




