ट्रेनिंग से गायब मिले चार दर्जन शिक्षक

Updated at : 17 Aug 2017 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेनिंग से गायब मिले चार दर्जन शिक्षक

डीइओ के निरीक्षण में खुली पोल, गायब शिक्षकों की कटी हाजिरी बिना ड्यूटी पर आये पिछले दरवाजे से नौ व्याख्याताओं के भुगतान पर घिरे प्राचार्य हेराफेरी कर वेतन भुगतान मामले में डीइओ ने अपनाया कड़ा रुख खगड़िया : डायट कॉलेज संसारपुर में शिक्षकों के प्रशिक्षण में एक बार फिर गड़बड़ी सामने आयी है. बुधवार को […]

विज्ञापन

डीइओ के निरीक्षण में खुली पोल, गायब शिक्षकों की कटी हाजिरी

बिना ड्यूटी पर आये पिछले दरवाजे से नौ व्याख्याताओं के भुगतान पर घिरे प्राचार्य
हेराफेरी कर वेतन भुगतान मामले में डीइओ ने अपनाया कड़ा रुख
खगड़िया : डायट कॉलेज संसारपुर में शिक्षकों के प्रशिक्षण में एक बार फिर गड़बड़ी सामने आयी है. बुधवार को डीइओ सुरेश साहु के निरीक्षण के दौरान करीब चार दर्जन प्रशिक्षु शिक्षक प्रशिक्षण से गायब पाये गये. जिनकी हाजिरी पर डीइओ ने लाल निशान लगाते हुए कड़ी कार्रवाई के संकेत दिये हैं. हालांकि निरीक्षण के दौरान प्राचार्य छुट्टी पर थे. इधर, डीइओ के निरीक्षण के दौरान डायट कॉलेज खगड़िया में व्याख्याताओं के वेतन भुगतान में भी हेराफेरी उजागर हुई है. पूरे मामले में डीइओ श्री साहु के कड़े रुख को देखते हुए डायट कॉलेज के कई बाबुओं पर कार्रवाई की प्रबल संभावना जतायी जा रही है.
डीइओ श्री साहु ने बताया कि डायट कॉलेज में शिक्षकों प्रशिक्षण में गड़बड़ी की लगातार शिकायत मिल रही थी. इससे पूर्व भी 23 जून को निरीक्षण के दौरान डायट कॉलेज खगड़िया से नौ व्याख्याता गायब मिले थे. जिनकी हाजिरी काटने के बाद भी हेराफेरी के सहारे उस दिन का भी वेतन भुगतान कर दिया गया.
कटी हाजिरी में हेराफेरी कर हुआ भुगतान
डीइओ ने बताया कि 23 जून को डायट कॉलेज के निरीक्षण के दौरान व्याख्याता शीला रानी, रत्नमाला कुमारी, सीता राम सिंह, कौशल किशोर दत्त, कल्पना मिश्रा 19 से 23 जून तक अनुपस्थित पाये गये. जबकि व्याख्याता दिनेश कुमार जायसवाल, अशोक कुमार सिंह, अश्वनी कुमार, संजीव कुमार 22 एवं 23 जून को गायब थे. अनुपस्थित व्याख्याताओं की हाजिरी काट दी गयी. लेकिन बुधवार को निरीक्षण के दौरान काटी गयी हाजिरी में हेराफेरी कर उस दिन का भी वेतन भुगतान कर दिया गया जिस दिन वे सभी अनुपस्थित थे. यह सरासर वरीय अधिकारियों के आदेश का उल्लंघन है. जब निरीक्षण के दौरान व्याख्याता अनुपस्थित पाये गये तो नियमत: उस दिन का वेतन काट कर भुगतान किया जाना चाहिये. कहा जाता है कि बिना कॉलेज प्रबंधन की मिलीभगत से इस तरह की गड़बड़ी हो ही नहीं सकती है.
ट्रेनिंग के नाम पर हो रहा खेल
डीइओ ने बताया कि शिक्षकों के प्रशिक्षण में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. जानकारी मिली है कि कॉलेज प्रबंधन की मिलीभगत से कई शिक्षक बिना कॉलेज आये ही ट्रेनिंग पा रहे हैं. इस स्थिति में शिक्षकों को प्रशिक्षित करने की सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पर प्रश्नचिह्न लगता दिख रहा. डायट कॉलेज खगड़िया में ट्रेनिंग के नाम पर हो रहे खेल पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए डीइओ ने कहा कि प्राचार्य से स्पष्टीकरण पूछा जा रहा है. बता दें कि इससे पहले भी डीएम जय सिंह के निरीक्षण के दौरान शिक्षकों के प्रशिक्षण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी उजागर हुई थी. प्राचार्य शंभुनाथ सिंह भी बिना किसी सूचना के गायब पाये गये थे. जिसके बाद डीएम ने शिक्षा निदेशक को पत्र भेज कर कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की थी. लेकिन मामला दब गया. लिहाजा, शिक्षकों के प्रशिक्षण में लापरवाही एक बार फिर उजागर होने के डायट कॉलेज प्रबंधन सवालों के घेरे में है.
बुधवार को डायट कॉलेज खगड़िया का निरीक्षण करने के लिये करीब 12 बजे दिन में पहुंचने पर प्रशिक्षु शिक्षकों की हाजिरी बनायी जा रही थी. करीब चार दर्जन अनुपस्थित प्रशिक्षु शिक्षकों की हाजिरी काट दी गयी है. 23 जून को निरीक्षण के दौरान गायब नौ व्याख्याताओं की हाजिरी काटी गयी थी लेकिन हेराफेरी के सहारे उस दिन का भी वेतन भुगतान कर दिया गया. कॉलेज के प्राचार्य से स्पष्टीकरण पूछा जा रहा है. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कड़ी कार्रवाई तय है.
– सुरेश साहु, डीइओ, खगड़िया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन