नाव पर चढ़ाने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने से बची एसडीपीओ की गाड़ी

Updated at : 12 Aug 2017 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
नाव पर चढ़ाने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने से बची एसडीपीओ की गाड़ी

बेलदौर : प्रखंड मुख्यालय के क्षतिग्रस्त डुमरी पुल के समीप एसडीपीओ का वाहन नाव पर चढ़ाने के क्रम में दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया. नाविकों एवं वाहन चालक की सर्तकता से हादसा टल गया. जानकारी के मुताबिक गोगरी एसडीपीओ राजन कुमार सिन्हा शुक्रवार को बेलदौर कांडों का पर्यवेक्षण करने जा रहे थे. सोनवर्षा घाट की […]

विज्ञापन

बेलदौर : प्रखंड मुख्यालय के क्षतिग्रस्त डुमरी पुल के समीप एसडीपीओ का वाहन नाव पर चढ़ाने के क्रम में दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया. नाविकों एवं वाहन चालक की सर्तकता से हादसा टल गया. जानकारी के मुताबिक गोगरी एसडीपीओ राजन कुमार सिन्हा शुक्रवार को बेलदौर कांडों का पर्यवेक्षण करने जा रहे थे.

सोनवर्षा घाट की ओर नदी के जल स्तर में वृद्धि की वजह से घाट एवं बाट की समस्या उत्पन्न हो गयी. घाट पर नाव तक वाहनों के आवाजाही के लिए एप्रोच पथ की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गयी है. घटना की जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि वाहन को नाव पर चढ़ाने के क्रम में स्थिति प्रतिकूल हो गयी थी, लेकिन अनुभवी नाविकों एवं चालक के द्वारा सूझबूझ से वाहन को सुरक्षित नाव पर चढ़ा दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन