हर हाल में खाली होगा सब्जी मंडी
Updated at : 21 Jul 2017 9:56 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया : सब्जी मंडी हटाने के आदेश पर मची हायतौबा के बीच एसडीओ ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. एसडीओ अमित कुमार पांडेय ने कहा कि हर हाल में सब्जी मंडी को खाली करवाया जायेगा. शहर में विधि व्यवस्था कायम रखने की जिम्मेवारी जिला पुलिस -प्रशासन तथा शहर के बुद्धिजीवियों की है. शहर में […]
विज्ञापन
खगड़िया : सब्जी मंडी हटाने के आदेश पर मची हायतौबा के बीच एसडीओ ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. एसडीओ अमित कुमार पांडेय ने कहा कि हर हाल में सब्जी मंडी को खाली करवाया जायेगा. शहर में विधि व्यवस्था कायम रखने की जिम्मेवारी जिला पुलिस -प्रशासन तथा शहर के बुद्धिजीवियों की है. शहर में आये दिन जाम की स्थिति से आम लोगों दो चार होना पड़ता था. इसके मद्देनजर तथा उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में शहर में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया.
सदर एसडीओ श्री पाण्डेय ने बताया कि सब्जी मंडी विक्रेता को 21 जुलाई के शाम 5 बजे तक खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है. उन्होंने कहा कि मंडी के दो व्यवसायियों पर 107 का मामला दर्ज कराया गया है. जिला प्रशासन की कार्रवाई में बाधा डालने वाले पर कार्रवाई तय है. उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुये सब्जी मंडी को खाली कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




