नहीं रही 101 वर्षीय पत्रकार की मां नुनूवति देवी

Updated:
विज्ञापन
नहीं रही 101 वर्षीय पत्रकार की मां नुनूवति देवी

उनका अंतिम संस्कार रविवार को मानसी गंडक नदी में किया जायेगा

विज्ञापन

मानसी. प्रखंड क्षेत्र के सैदपुर वार्ड छह निवासी पत्रकार सतीश रजक की 101 वर्षीय मां नुनूवति देवी का निधन बीते शुक्रवार की रात हो गयी. उनका अंतिम संस्कार रविवार को मानसी गंडक नदी में किया जायेगा. नुनूवति देवी अपने पीछे पांच पुत्र राजेन्द्र रजक, श्रषिदेव रजक, सतीश रजक, विनोद रजक, मंटु रजक, पुत्री मीरा देवी हीरा देवी, पति रामटहल रजक को छोड़कर चली गयी. निधन की जानकारी पर लोगों ने पत्रकार सतीश व उनके परिजनों को सांत्वना दिया व गहरा शोक व्यक्त किया. दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी. मौके पूर्व मुखिया अरविंद यादव, सरपंच प्रतिनिधि सोगारथ यादव, तपेन्दर यादव, सिकंदर यादव, अरुण यादव, बिलख यादव, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि पप्पू यादव, कौशल यादव, पश्चिमी ठाठा पंचायत सरपंच मनोज कुमार, पत्रकार राज किशोर सिंह, शशि भूषण प्रसाद, जितेंद्र कुमार बबलू, अजिताभ सिन्हा, रवि शंकर, राजीव रंजन आजाद, एजाज अहमद, मनोज पटेल, अमित कुमार, प्रधुमन कुमार, रणवीर झा, अमित सिंह, पल्टू झा, धीरज सिंह बंटू, धीरज सिंह, सिकंदर आजाद, रवि कुमार, प्रो. एनपी ठाकुर, विनोद सिन्हा, दुर्वेश कुमार, कुणाल कुमार, सत्यम स्नेही, कमल भारती, रणवीर सिंह, मुकेश मिश्रा, रामप्रवेश शर्मा, अनीष कुमार, सतीश कुमार अलौली सहित दर्जनों लोगों ने पहुंच कर मृत आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Basant Yadav

लेखक के बारे में

By Basant Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन