बागमती में नाव पलटी तीन डूबे, दो की मौत

खगड़िया : चौथम थानाक्षेत्र के बागमती नदी में गुरुवार की देर शाम नाव पलटने से तीन लोग डूब गये. इसमें से दो लोगों का शव बरामद कर लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार मानसी थानाक्षेत्र के चुकती निवासी मुकेश यादव अपने दस माह के इकलौते पुत्र नमन कुमार व दस वर्षीय साली पुष्पा कुमारी […]
खगड़िया : चौथम थानाक्षेत्र के बागमती नदी में गुरुवार की देर शाम नाव पलटने से तीन लोग डूब गये. इसमें से दो लोगों का शव बरामद कर लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार मानसी थानाक्षेत्र के चुकती निवासी मुकेश यादव अपने दस माह के इकलौते पुत्र नमन कुमार व दस वर्षीय साली पुष्पा कुमारी के साथ बीरबन्ना स्थित साढ़ू के घर नाव पर सवार होकर जा रहे थे.
नाव पर आठ से दस लोग सवार थे. अचानक नाव पलट गयी. सभी लोग तैर कर बाहर निकल गये. जबकि मुकेश यादव, नमन व पुष्पा कुमारी लापता हो गये. स्थानीय लोगों व गोताखोर की मदद से मुकेश व नमन का शव पानी से निकाल लिया गया है. जबकि पुष्पा का शव अब तक नहीं मिली. इस दौरान चुकती में मुकेश के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




